एसजेवीएन (SJVN) लिमिटेड ने 114 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की
एसजेवीएन (SJVN) ने विभिन्न अनुशासनों में 114 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी की है. SJVN लिमिटेड, जो कि देश एक प्रतिष्ठित नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) है, यह भर्ती ऊर्जा मंत्रालय के तहत संचालित एक तेजी से उभरते संगठन में काम करने का सुनहरा अवसर है.
एसजेवीएन (SJVN) भर्ती के लिए इंजीनियरिंग, फाइनेंस, एचआर, लॉ, आईटी और पर्यावरण विज्ञान में डिग्रीधारी उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. इस लेख में SJVN भर्ती 2025 से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियाँ जैसे कि रिक्तियों का विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, और आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार से कवर किया है.
एसजेवीएन (SJVN) एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल 2025 से जारी है. वे सभी उम्मीदवार जो SJVN एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती में रूचि रखते है और आवेदन के इच्छुक है 18 मई 2025 (शाम 6 बजे) तक नीचे दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं:
एसजेवीएन (SJVN) भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
SJVN Executive Trainee Recruitment 2025 | |
---|---|
इवेंट | तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 22 अप्रैल 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 अप्रैल 2025 (सुबह 10 बजे) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 मई 2025 (शाम 6 बजे) |
एसजेवीएन (SJVN) भर्ती 2025 अधिसूचना PDF डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर SJVN Executive Trainee भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना PDF डाउनलोड कर सकते हैं- इस अधिसूचना PDF में SJVN द्वारा जारी की गई पूरी जानकारी जैसे योग्यता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देश विस्तारपूर्वक दिए गए हैं, तो अभी डाउनलोड करें
SJVN Recruitment 2025 Notification PDF डाउनलोड करें
एसजेवीएन (SJVN) भर्ती 2025: पदों का विवरण
SJVN लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में 114 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों की घोषणा की है:
SJVN Executive Trainee Recruitment 2025 | |
---|---|
अनुशासन | पदों की संख्या |
सिविल | 30 |
इलेक्ट्रिकल | 15 |
मैकेनिकल | 15 |
ह्यूमन रिसोर्स | 7 |
पर्यावरण | 7 |
जियोलॉजी | 7 |
आईटी | 6 |
फाइनेंस | 20 |
लॉ | 7 |
कुल | 114 |
SJVN Executive Trainee 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
SJVN ने 114 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल 2025 से जारी है. इच्छुक उम्मीदवार 18 मई 2025 (शाम 6 बजे) तक नीचे दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं:
SJVN Executive Trainee 2025 के लिए यहाँ आवेदन करें
एसजेवीएन (SJVN) चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगी परीक्षा
चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
समय: 2 घंटे
-
प्रश्न: 150 (120 – तकनीकी + 30 – सामान्य योग्यता)
-
नेगेटिव मार्किंग: नहीं
-
भाषा: हिंदी और अंग्रेज़ी