Latest Hindi Banking jobs   »   SIDBI Grade A, B Final Result...

SIDBI Grade A और B Final Result 2025 जारी, देखें चयनित और वेटलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने 28 अप्रैल 2025 को ग्रेड A और ग्रेड B पदों के लिए Final Result आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब PDF फॉर्मेट में अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित और वेटलिस्टेड उम्मीदवारों की अलग-अलग सूचियाँ जारी की गई हैं।

SIDBI Final Result 2025: चयनित उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी

SIDBI ने ग्रेड A और B पदों के लिए कुल 72 रिक्तियों को भरने हेतु यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी। इंटरव्यू राउंड के बाद अब फाइनल चयन सूची जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम चयन सूची में है, वे अब सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित हो चुके हैं। वहीं वेटलिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को भविष्य की रिक्तियों के आधार पर अवसर मिल सकता है. कैंडिडेट की सुविधा के लिए हमने नीचे SIDBI Grade A & B रिजल्ट 2025 Download Link दिया है जिसके माध्यम से वे अपने सिलेक्शन की स्थिति देख सकते है-

SIDBI Grade A और B Final Result 2025 लिंक

SIDBI Grade A Final Result 2025 (Selected Candidates)

SIDBI Grade A Final Result 2025 (Waitlisted Candidates)

Have You Cleared the SIDBI Exam 2025? Share Your Success Story!!

Bank Mahapack Plus

SIDBI Final Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Career” या “भर्ती” सेक्शन में जाएं।

  3. “SIDBI Grade A and B Final Result 2025” नामक लिंक पर क्लिक करें।

  4. परिणाम PDF फॉर्मेट में खुलेगा जिसमें रोल नंबर की सूची होगी।

  5. Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।

  6. पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

 

कट-ऑफ मार्क्स और चयन की स्थिति

SIDBI ने अभी तक आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीदवार अपने प्रदर्शन और चयन की स्थिति को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। कट-ऑफ स्कोर आमतौर पर परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित होता है।

Test Prime

FAQs

SIDBI Grade A और B Final Result 2025 कब जारी हुआ?

SIDBI Grade A और B Final Result 2025 को 28 अप्रैल 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर जारी किया गया है।

SIDBI Final Result 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Careers” सेक्शन में उपलब्ध लिंक से Final Result 2025 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SIDBI Grade A और B परीक्षा में कुल कितनी रिक्तियां थीं?

SIDBI Grade A और B भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रेड A और B के कुल 72 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गए थे।

क्या SIDBI Grade A और B Result में वेटलिस्ट भी जारी हुई है?

जी हां, SIDBI ने चयनित उम्मीदवारों के साथ-साथ वेटलिस्टेड उम्मीदवारों की भी अलग-अलग सूचियां जारी की हैं।

अगर मेरा नाम वेटलिस्ट में है तो क्या मुझे भविष्य में अवसर मिल सकता है?

हां, वेटलिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को भविष्य में रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर मौका मिल सकता है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: