Latest Hindi Banking jobs   »   SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026

स्टेट बैंक (SBI) में बैंक ऑफिसर के 105 पदों पर निकली भर्ती, जानें पात्रता, वैकेंसी और चयन-आवेदन प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से रिटायर्ड हुए अधिकारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है, एसबीआई ने SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत Resolver पदों के लिए कुल 105 वैकेंसी निकाली हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी, जिससे बैंक अपने अनुभवी पूर्व कर्मचारियों के अनुभव और ज्ञान का उपयोग कर सके।

इस भर्ती का उद्देश्य ग्राहकों की शिकायतों के समाधान को बेहतर बनाना और बैंक की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है। अगर आप SBI के रिटायर्ड अधिकारी हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है।

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 4 मई 2026
  • एडिट करने की अंतिम तिथि: 5 मई 2026
  • पात्रता कट-ऑफ तिथि: 31 मार्च 2026

Download-

SBI Retired Bank Officer Recruitment 2026 Notification PDF

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 – सर्कल वाइज वैकेंसी विवरण

आप नीचे दी टेबल में SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 की सर्कल वाइज वैकेंसी देख सकते है-

सर्कल पदों की संख्या
गांधीनगर 6
अमरावती 3
बेंगलुरु 5
भोपाल 9
भुवनेश्वर 2
चंडीगढ़ 2
चेन्नई 5
नई दिल्ली 15
हैदराबाद 5
जयपुर 6
कोलकाता 7
लखनऊ 13
महाराष्ट्र 4
मुंबई मेट्रो 5
गुवाहाटी 6
पटना 10
तिरुवनंतपुरम 2
कुल 105

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

SBI Retired Bank Officer Apply Online 2026: Link Active

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Recruitment” सेक्शन में क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं
  4. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  5. फोटो, हस्ताक्षर और बायोडाटा अपलोड करें
  6. सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें

पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार SBI से 60 वर्ष की आयु में रिटायर होना चाहिए
  • MMGS-II, MMGS-III या SMGS-IV ग्रेड से रिटायर होना आवश्यक
  • बैंकिंग सिस्टम और प्रक्रियाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए

कोई भी डाउट होने की स्थिति मे नोटिफिकेशन PDF को डाउनलोड करके अच्छे से पढ़ें

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग: अनुभव और मानदंड के आधार पर
  2. इंटरव्यू: 100 अंकों का
  3. मेरिट लिस्ट: केवल इंटरव्यू के आधार पर
  4. टाई ब्रेकर: अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 अनुभवी बैंक अधिकारियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आप पात्र हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें और अपने अनुभव का उपयोग करते हुए फिर से बैंकिंग सेक्टर में योगदान दें।

जल्दी आवेदन करें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं!

prime_image

FAQs

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए कुल 105 पद जारी किए गए हैं।

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

SBI रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए केवल इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me