SBI PO Group Exercise & Personal Interview Admit Card OUT: State Bank of India ने SBI PO Recruitment 2025-26 के अंतर्गत Group Exercise और Personal Interview (Phase-III) का कॉल लेटर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स और मेन्स को सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया है, वे अब 18 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक अपना SBI PO Interview Call Letter 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यह फेज उम्मीदवारों के कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप क्वालिटी, डिसीजन-Making और पर्सनैलिटी आकलन के लिए होता है। कॉल लेटर जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और डॉक्यूमेंट्स की चेकलिस्ट पूरा करने की सलाह दी जाती है।
एसबीआई पीओ साक्षात्कार कॉल लेटर 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| कॉल लेटर डाउनलोड शुरू | 18 नवंबर 2025 |
| कॉल लेटर डाउनलोड की आखिरी तारीख | 30 नवंबर 2025 |
| इंटरव्यू व ग्रुप एक्सरसाइज | 24 नवंबर – 30 नवंबर 2025 |
SBI PO Interview Call Letter 2025 Download Link
SBI ने फेज-III कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार SBI Careers पोर्टल पर जाकर अपने Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
SBI PO Interview Call Letter 2025: Click here to Download
Are you appearing in the SBI PO Interview 2025?
कॉल लेटर में उपलब्ध जानकारियाँ:
- इंटरव्यू की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम
- ग्रुप एक्सरसाइज का शेड्यूल
- परीक्षा केंद्र का पता
- महत्वपूर्ण निर्देश
- ले जाने वाले दस्तावेजों की सूची
SBI PO Interview 2025 में क्या-क्या होगा?
फाइनल राउंड में दो मुख्य गतिविधियाँ शामिल रहती हैं:
1. Group Exercise (GE)
- कॉमन टॉपिक पर ग्रुप डिस्कशन
- कैंडिडेट का लीडरशिप, टीमवर्क और कम्युनिकेशन कौशल का परीक्षण
2. Personal Interview (PI)
- बैंकिंग अवेयरनेस
- पर्सनैलिटी टेस्ट
- करंट अफेयर्स
- सिचुएशन-बेस्ड प्रश्न
Interview Day Instructions (सेंट्रलाइज्ड Guidelines)
उम्मीदवार इन नियमों का पालन अवश्य करें:
- कॉल लेटर की क्लियर प्रिंट कॉपी लेकर आएँ
- वैध Photo ID (Aadhaar/PAN/Voter ID/Passport) आवश्यक
- समय से कम-से-कम 30 मिनट पहले पहुंचें
- फॉर्मल ड्रेस पहनें
- बिना अनुमति इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाएँ
- सभी डॉक्यूमेंट्स एक फोल्डर में व्यवस्थित करके रखें
SBI PO Interview Preparation फाइनल Tips
- पिछले इंटरव्यू अनुभव पढ़ें
- बैंकिंग और करंट अफेयर्स को रिवाइज़ करें
- बोलने और एक्सप्रेशन का अभ्यास करें
- ग्रुप डिस्कशन मॉक सेशन करें
- आत्मविश्वास बनाए रखें और शांत रहें



NICL AO Interview Call Letter 2025 जारी:...
Union Bank SO Interview Call Letter 2025...
IDBI JAM Interview Call Letter 2025 जारी...


