रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए RRB NTPC Under Graduate Answer Key 2025 जारी कर दी है। यह आंसर की 15 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और सभी रीजनल RRB पोर्टल्स पर अपलोड की गई है।
इस बार परीक्षा में रिकॉर्डतोड़ 6.3 मिलियन+ रजिस्ट्रेशन हुए थे और हर शिफ्ट में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। अब सभी अभ्यर्थी अपनी Answer Key, Response Sheet और Question Paper PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें लॉगिन और चेक?
- आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं।
- “NTPC UG Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
ध्यान दें – बोर्ड ने ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिव कर दी है। अगर किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो उम्मीदवार डॉक्यूमेंटरी प्रूफ के साथ अपनी चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्रों के लिए ये अपडेट बेहद अहम है, क्योंकि अब उन्हें अपने सही-असली स्कोर का अंदाज़ा लगेगा और आगे की कट-ऑफ व रिजल्ट को लेकर तस्वीर साफ होगी।
RRB NTPC UG Answer Key 2025 Highlights
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा | NTPC UG (CEN 05/2024) |
कुल पद | 3445 |
Answer Key जारी | 15 सितंबर 2025 (4 PM) |
अंतिम तिथि (डाउनलोड/ऑब्जेक्शन) | 20 सितंबर 2025 (11:55 PM) |
कुल प्रश्न | 100 |
निगेटिव मार्किंग | ⅓ अंक |
लॉगिन डिटेल | रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB |
ऑब्जेक्शन शुल्क | ₹50 प्रति प्रश्न |
ऑफिशियल वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
डायरेक्ट लिंक – RRB NTPC UG Answer Key 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC UG Answer Key 2025 का लॉगिन लिंक एक्टिव कर दिया है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सीधे आंसर की चेक कर सकते है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से लॉगिन कर आप प्रश्न-पत्र, उत्तर और आपत्ति दर्ज करने का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
RRB NTPC UG Answer Key 2025 Login लिंक ( Active Now)
आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
RRB NTPC UG Answer Key September 2025
RRB NTPC UG Answer Key August 2025
RRB NTPC UG Answer Key 2025 ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले संबंधित RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- “CEN-05/2024 UG CBT-1 Answer Key & Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- यहाँ आपको Candidate Details और Responses टैब दिखेगा।
- “Candidate’s Response” टैब पर क्लिक करें और अपनी आंसर की चेक करें।
- अपना प्रश्नपत्र और उत्तर देखने के लिए “Download Question Paper” पर क्लिक करें।
- अंत में इसे PDF में सेव करें या प्रिंट निकाल लें।
RRB NTPC UG Answer Key 2025 – ऑब्जेक्शन कैसे उठाएँ?
अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का सही उत्तर गलत मार्क किया गया है, तो वे 20 सितंबर 2025 रात 11:55 बजे तक ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क निर्धारित है।
मार्किंग स्कीम – कैसे करें अंक की गणना?
उत्तर का प्रकार | अंक |
---|---|
सही उत्तर | +1 अंक |
गलत उत्तर | -0.33 अंक |
अनुत्तरित प्रश्न | 0 अंक |
ऊपर दी मार्किंग स्कीम के माध्यम से उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तर गिनकर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं.