RRB Group D मामले में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) में अंतिम फैसला आ चुका है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सभी दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद ट्रिब्यूनल ने अब अपना अंतिम फैसला सुना दिया है।
रेलवे ग्रुप D भर्ती पर फिर लगा ब्रेक! प्रस्तावित तारीख गुज़री, अब नए एग्ज़ाम शेड्यूल का इंतज़ार
12 नवंबर 2025 को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने रेलवे के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया है और याचिका को खारिज कर दिया है। अब ITI और 10वीं पास सभी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण बातें:
- परीक्षा रद्द नहीं हुई है।
- परीक्षा को स्थगित भी नहीं किया गया है।
- नई परीक्षा तिथियाँ जल्द घोषित की जाएंगी।
- देशभर में 32,438 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती होगी।
लगभग 10.8 मिलियन उम्मीदवारों की चिंता अब समाप्त हो जाती है। परीक्षा इसी वर्ष आयोजित की जाएगी, नई डेट्स की घोषणा का इंतजार करें।
यह फैसला लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम रहा है, क्योंकि इससे न केवल ग्रुप D भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का रास्ता साफ हुआ, बल्कि भविष्य में रेलवे भर्ती की पारदर्शिता और नियमों पर भी बड़ा असर पड़ेगा।
जानिये, इस केस में पहले और क्या क्या हुआ ?
RRB Group D मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित रखा गया
ताज़ा स्थिति के अनुसार, अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की गई है, यानी Next Listing Date Not Fixed दिखाया गया है। इस केस में याचिकाकर्ता की ओर से श्रीकांत प्रसाद एडवोकेट हैं, जबकि प्रतिवादी पक्ष में रेल मंत्रालय (M/O Railways) है। यह मामला RRB Group D परीक्षा 2025 से जुड़ी प्रक्रियाओं और स्थगन से संबंधित बताया जा रहा है, जिस पर उम्मीदवारों की नज़र बनी हुई है।

यह मामला लाखों उम्मीदवारों के भविष्य से जुड़ा हुआ है, क्योंकि याचिका में चयन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर उठाए गए सवालों पर कोर्ट ने गंभीरता से विचार किया है। अब सभी की निगाहें CAT के फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले घंटों में जारी हो सकता है।
🔴 लंच ब्रेक के बाद RRB Group D मामले की सुनवाई शुरू हुई, जहां CAT कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उम्मीदवारों के अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। न्यायपीठ ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) से जवाब मांगा कि क्या चयन प्रक्रिया में हुए बदलाव से उम्मीदवारों के अवसर प्रभावित हुए हैं। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और उम्मीदवारों के अधिकारों को बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत है।
🔴 अब लंच के बाद होगी सुनवाई, पहले इस मामले की सुनवाई 5 नंबर पर रखी गई थी जिसके चलते उम्मीद थी सुबह ही सुनवाई पूरी कर ली जाएगी. लेकिन हाल ही में जानकारी के अनुसार अब इस मामले की सुनवाई CAT कोर्ट लंच के बाद करेगा.
जानिए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CA) क्या है?, जो कर रहा है RRB Group D पर सुनवाई
रेलवे ग्रुप D से जुड़ा मामला (Diary No. 710/2025 – Niranjan Kumar & Others vs Ministry of Railways & Others) फिलहाल दिल्ली CAT कोर्ट में लंबित (Pending) है। केस की फाइलिंग 21 जनवरी 2025 को की गई थी और यह O.A./296/2025 में M.A./297/2025 के तहत दर्ज है।
मामले की पृष्ठभूमि
RRB Group D परीक्षा 2025 की शुरुआत 17 नवंबर से होने वाली थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अवमानना याचिका (Contempt Petition) के बाद इस पर रोक लगा दी गई। इसके बाद केस को CAT (Central Administrative Tribunal) को ट्रांसफर कर दिया गया था। CAT ने पहले ही आदेश दिया था कि जब तक उसका अंतिम फैसला नहीं आ जाता, RRB किसी भी तरह की भर्ती प्रक्रिया आगे न बढ़ाए।
आज की सुनवाई क्यों अहम है?
4 नवंबर को CAT में यह तय किया जाएगा कि भर्ती परीक्षा पर लगी रोक जारी रहेगी या हटाई जाएगी। पहले इस केस पर फैसला 30 अक्टूबर 2025 को आना था, लेकिन सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया था। आज के सेशन में दोनों पक्षों — उम्मीदवारों और रेलवे बोर्ड — की दलीलें सुनी जाएंगी।
RRB Group D केस की अब तक की टाइमलाइन
| तारीख | घटना | विवरण |
|---|---|---|
| 17 नवंबर 2025 | प्रस्तावित परीक्षा तिथि | परीक्षा स्थगित कर दी गई |
| अक्टूबर 2025 | अवमानना याचिका | दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई |
| अक्टूबर 2025 | केस ट्रांसफर | हाईकोर्ट से CAT को भेजा गया |
| 30 अक्टूबर 2025 | सुनवाई स्थगित | CAT ने अगली सुनवाई 4 नवंबर तय की |
| 4 नवंबर 2025 | वर्तमान स्थिति | CAT में सुनवाई जारी |
CAT कोर्ट में आज क्या हो सकता है?
- CAT यह स्पष्ट करेगा कि परीक्षा कब आयोजित की जा सकती है।
- यदि कोर्ट संतुष्ट हुआ कि रेलवे ने नियमों का पालन किया है, तो परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जा सकती है।
- अन्यथा, CAT आगे की प्रक्रिया पर विस्तृत निर्देश जारी कर सकता है।
इन्हे भी पढ़ें
- RRB Group D Court Case History: क्यों अटकी RRB Group D परीक्षा? जानें पूरी केस हिस्ट्री और उम्मीदवारों की मांगें
- RRB Group D 2025 Court Case Update: आज आ सकता है RRB Group D पर फैसला!? जानें सुनवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलू
उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया
उम्मीदवार सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट शेयर कर रहे हैं और CAT के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। कई उम्मीदवारों का कहना है कि वे पिछले दो साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए कोर्ट से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
RRB Group D केस की आज की सुनवाई भर्ती प्रक्रिया के भविष्य को तय करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CAT के फैसले और RRB की आधिकारिक वेबसाइट (www.rrbcdg.gov.in) पर नजर बनाए रखें।
Attempt: RRB Group D Mock Test 2025
RRB Group D 2025 Related Posts
Recent Post:-




CG TET Notification 2026: छत्तीसगढ़ TET ...
RRB NTPC Under Graduate 2025: रेलवे में ...
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में 30...


![RRB Group D CAT Verdict Update [CEN 08/2024]: कोर्ट ने सुनाया अंतिम फैसला, अब ITI और 10वीं पास उम्मीदवार दे सकेंगे परीक्षा | Latest Hindi Banking jobs_9.1](https://hindi.bankersadda.com/wp-content/uploads/multisite/sites/12/2022/10/21104810/bankers-hindi-1-300x150.png)