Latest Hindi Banking jobs   »   RRB ALP Recruitment 2026

RRB ALP Recruitment 2026: असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर होगी बंपर भर्ती, देखें आवेदन – योग्यता सहित पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के तहत 11,127 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है।

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और 14 जून 2026 तक चलेगी। रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।

यहाँ RRB ALP भर्ती 2026 के लिए योग्यता, फीस, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी चेक कर सकते है

RRB ALP 2026: बड़ी अपडेट

  • भर्ती संगठन: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
  • कुल पद: 11,127
  • पद का नाम: Assistant Loco Pilot (ALP)
  • आवेदन शुरू: 15 मई 2026
  • अंतिम तिथि: 14 जून 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जून 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 4 दिन पहले
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी

क्यों है यह भर्ती खास?

  • रेलवे में 11,000+ पदों पर भर्ती
  • 10वीं + ITI वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
  • सरकारी नौकरी + जॉब सिक्योरिटी
  • पूरे भारत में पोस्टिंग

RRB-ALP Recruitment 2026 Short-Notice Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के तहत 11,127 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिस जारी किया है, जिसे आप यहाँ चेक कर सकते है-

RRB-ALP-Recruitment 2026 Short-Notifice

RRB-ALP-Recruitment 2026 Short-Notice – Download PDF

RRB ALP Eligibility 2026 – Vacancy Details

पद कुल पद
Assistant Loco Pilot (ALP) 11,127

RRB ALP Eligibility 2026

उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • 10वीं पास + ITI सर्टिफिकेट
    या
  • 10वीं + डिप्लोमा (Mechanical / Electrical / Electronics / Automobile)
    या
  • B.E./B.Tech (Mechanical / Electrical / Electronics / Automobile)

RRB ALP भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी फीस
Gen/OBC/EWS ₹500
SC/ST/EBC/Female/Transgender ₹250

परीक्षा में शामिल होने पर:

  • Gen/OBC/EWS को ₹400 रिफंड
  • अन्य को ₹250 रिफंड

आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

RRB ALP Apply Online 2026 कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं
  • “RRB ALP Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें

RRB ALP चयन प्रक्रिया 2026

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:

  1. CBT 1 (Computer Based Test)
  2. CBT 2
  3. CBAT (Aptitude Test)
  4. Document Verification (DV)
  5. Medical Examination (ME)

सभी चरणों को पास करने के बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा।

अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो RRB ALP Recruitment 2026 आपके लिए शानदार मौका है। आवेदन शुरू होते ही फॉर्म भरें और अभी से तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि इस बार प्रतियोगिता काफी ज्यादा रहने वाली है।

prime_image

FAQs

RRB ALP 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

RRB ALP 2026 के लिए कुल 11,127 पद हैं।

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 है

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या चाहिए?

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं + ITI / डिप्लोमा / B.Tech योग्यता होनी चाहिए

RRB ALP भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया क्या है?

RRB ALP भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, CBAT, DV और मेडिकल चरणों होंगे

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me