Repco Bank Clerk Admit Card 2025: रेप्को बैंक ने क्लर्क (जूनियर असिस्टेंट/कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा 8 नवंबर 2025 को होगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब इस पोस्ट मे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट के साथ एक मान्य फोटो आईडी जरूर ले जाएं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
REPCO बैंक क्लर्क भर्ती 2025 (REPCO Bank Clerk Recruitment 2025) से संबधित महत्वपूर्ण तिथियाँ आप नीचे दी टेबल में चेक कर सकते है-
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन | 18 अगस्त 2025 |
| आवेदन तिथि | 18 अगस्त-08 सितंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | 27 अक्टूबर 2025 |
| ऑनलाइन परीक्षा | 08 नवंबर 2025 |
Repco Bank Clerk Admit Card 2025 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
रेपको बैंक (Repco Bank) ने आधिकारिक तौर पर Clerk Admit Card 2025 अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना अनिवार्य है।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- रेप्को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.repcobank.com पर जाएं, या ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें।
- “Download Admit Card” या “Call Letter” लिंक चुनें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड/ DOB दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालें व उस पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
- यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र सही से चेक करें।
- हॉल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- साथ में एक वैध आईडी प्रूफ (Aadhaar, PAN, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) जरूर रखें।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे व सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
REPCO Bank Clerk Recruitment 2025 Notification Out
REPCO Bank ने Clerk (Junior Assistant) Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जो बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. REPCO बैंक क्लर्क भर्ती 2025 (REPCO Bank Clerk Recruitment 2025) के तहत कुल 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आप यहाँ REPCO Bank Clerk Recruitment 2025, Notification योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते हैं
REPCO Bank Clerk Recruitment 2025 Notification PDF
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
-
Online Examination
-
सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
-
राष्ट्रीयता (Nationality): उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
-
भाषा दक्षता (Language Proficiency): उम्मीदवार को तमिल भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्ष होना आवश्यक है।
-
शैक्षणिक योग्यता (Education): उम्मीदवार के पास UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
-
आयु सीमा (Age Limit): 21 से 28 वर्ष। (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
वेतन संरचना (Salary Structure)
REPCO Bank Clerk 2025 में चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर के अनुसार आकर्षक वेतनमान मिलेगा। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF में दी गई है।


छत्तीसगढ़ TET 2025-26 नोटिफिकेशन जारी, प...
KVS Vacancy 2025: 9126 टीचिंग व नॉन-टीचि...
Bank of India SO 2025 नोटिफिकेशन PDF जार...


