राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट @rssb.rajasthan.gov.in पर रीट मेंस एडमिट कार्ड 2026 (REET Mains Admit Card 2026) जारी कर दिया गया है.
जिन उम्मीदवारों ने REET मेंस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आवेदन के समय मिली लॉग-इन डिटेल डालकर रीट मेंस एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड कर सकते है, इसी एडमिट कार्ड / हॉल टिकट के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
रीट मेंस एडमिट कार्ड 2026 (REET Mains Admit Card 2026) RSSB द्वारा जारी किया जाने वाला एक अनिवार्य आधिकारिक दस्तावेज है, जिसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
REET Mains Exam Schedule 2026 जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित REET Mains परीक्षा 2026 राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक (3rd Grade Teacher) बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण चरण है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, REET Mains परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
REET Mains Exam Date 2026: देखें रीट मेंस (Level 1 & Level 2) परीक्षा शेड्यूल
सभी उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर ध्यानपूर्वक जांचनी चाहिए, ताकि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
REET Mains 2026: मुख्य जानकारी (Overview)
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | Rajasthan REET Mains Recruitment 2026 |
| आयोजन संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| कुल पद | 7,759 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (लिखित परीक्षा) |
| एडमिट कार्ड | जनवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | 17 से 20 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
REET Admit Card 2026 कब जारी होगा?
REET मेंस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक अब एक्टिव कर दिया गया है, जिसे अब उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से आसानी से डाउनलोड कर सकते है.
Click Here to Download REET Mains Admit Card 2026 (Active Now)
REET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
- “REET Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- परीक्षा के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।
REET Previous Year Question Paper: डाउनलोड करें समाधान PDF के साथ
REET Mains Selection Process 2026
REET मेंस भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेरिट लिस्ट
REET Mains Exam Pattern 2026
REET मेंस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न (300 अंक) होंगे:
- राजस्थान भूगोल, इतिहास व संस्कृति – 40 प्रश्न (80 अंक)
- राजस्थान सामान्य ज्ञान – 25 प्रश्न (50 अंक)
- शैक्षिक मनोविज्ञान व नीतियां – 25 प्रश्न (50 अंक)
- विषय संबंधित (Level 1 / Level 2) – 60 प्रश्न (120 अंक)
- समय: 150 मिनट


आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड...
आईबीपीएस आरआरबी पीओ साक्षात्कार कॉल लेटर...
BPSC Special School Teacher Admit Card 2...



