भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने RBI Lateral Recruitment 2026 के तहत अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती Reserve Bank of India Services Board (RBISB) के माध्यम से Advt. No. RBISB/B4/04/2025-26 के अंतर्गत की जा रही है। इस नोटिफिकेशन के जरिए कुल 93 कॉन्ट्रैक्ट आधारित स्पेशलिस्ट पदों पर नियुक्ति होगी, जो IT, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट और सुपरविजन जैसे अहम डोमेन्स को मजबूत करेगी।
RBI Lateral Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टम में विशेषज्ञता रखते हैं और देश की शीर्ष वित्तीय संस्था में काम करना चाहते हैं।
आरबीआई भर्ती 2026 क्यों है खास?
- RBI जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का मौका
- हाई-लेवल टेक्निकल और रिस्क डोमेन प्रोफाइल
- आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट पैकेज
- देश की बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी में सीधा योगदान
RBI Lateral Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| शॉर्ट नोटिफिकेशन | 16 दिसंबर 2025 |
| डिटेल्ड नोटिफिकेशन | 17 दिसंबर 2025 |
| आवेदन शुरू | 17 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 6 जनवरी 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा | 6 जनवरी 2026 (शाम 6 बजे तक) |
आरबीआई भर्ती 2026 नोटिफिकेशन
आरबीआई लेटरल भर्ती 2026 के माध्यम से डेटा, आईटी, साइबर सिक्योरिटी, रिस्क, एनालिटिक्स और अन्य संबंधित डोमेन्स में अत्यधिक विशेषज्ञ प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी, ताकि भारतीय रिज़र्व बैंक की सुपरवाइजरी और तकनीकी क्षमताओं को और मजबूत किया जा सके।
आरबीआई भर्ती 2026 (लेटरल) का विस्तृत नोटिफिकेशन 17 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है, जिसे नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करके अभ्यर्थी RBI भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी – आवेदन तिथि, योग्यता, शुल्क और चयन प्रक्रिया चेक कर सकते है.
RBI Lateral Recruitment 2026: Click here to Download Notification
रिज़र्व बैंक (RBI) भर्ती 2026 Apply Online link
RBI लेटरल भर्ती 2026 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर अनुभव से संबंधित विवरण भरने होंगे,
साथ ही निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारियाँ सही तरह से भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है। RBI लेटरल भर्ती 2026 का ऑनलाइन आवेदन लिंक नीचे दिया गया है।
RBI Lateral Apply Online 2025-26: Click here to apply
Are You Preparing for RBI Lateral Exam 2025-26
आरबीआई भर्ती 2026 (लेटरल): कुल रिक्तियाँ – 93 पद
नीचे RBI Vacancy 2026 के सभी 93 पदों की Vacancy डीटेल टेबल दी गई है:-
| विभाग | पद का नाम | रिक्तियाँ |
|---|---|---|
| Department of Information Technology (DIT) | डेटा साइंटिस्ट | 2 |
| डेटा इंजीनियर | 2 | |
| IT सिक्योरिटी एक्सपर्ट | 4 | |
| IT सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर | 5 | |
| IT प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर | 3 | |
| AI / ML स्पेशलिस्ट | 3 | |
| IT – साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट | 5 | |
| नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर | 3 | |
| Premises Department | प्रोजेक्ट मैनेजर | 5 |
| Department of Supervision (DoS) | मार्केट एंड लिक्विडिटी रिस्क स्पेशलिस्ट | 1 |
| IT – साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट | 13 | |
| ऑपरेशनल रिस्क एनालिस्ट | 2 | |
| एनालिस्ट (क्रेडिट रिस्क) | 2 | |
| एनालिस्ट (मार्केट रिस्क) | 2 | |
| रिस्क एनालिस्ट | 5 | |
| अकाउंट्स स्पेशलिस्ट | 5 | |
| रिस्क असेसमेंट एंड डेटा एनालिस्ट | 2 | |
| पॉलिसी रिसर्च एनालिस्ट | 2 | |
| बिज़नेस एंड फाइनेंशियल रिस्क एनालिस्ट | 6 | |
| डेटा इंजीनियर-I | 1 | |
| डेटा इंजीनियर-II | 1 | |
| डेटा एनालिस्ट (माइक्रो डेटा एनालिटिक्स) | 1 | |
| बैंकिंग डोमेन स्पेशलिस्ट | 1 | |
| डेटा साइंटिस्ट (डेटा मॉडलिंग) | 2 | |
| बैंक एग्ज़ामिनर (लिक्विडिटी रिस्क) | 1 | |
| सीनियर बैंक एग्ज़ामिनर (लिक्विडिटी रिस्क) | 1 | |
| डेटा साइंटिस्ट (एडवांस्ड एनालिटिक्स) | 4 | |
| क्रेडिट रिस्क स्पेशलिस्ट | 4 | |
| प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (CoS) | 2 | |
| कुल पद | 93 |
RBI Lateral Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
RBI Lateral भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह प्रोफेशनल और पारदर्शी है:
- आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग – योग्यता और अनुभव के आधार पर
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- पर्सनल इंटरव्यू
- इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर फाइनल सेलेक्शन



MP राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2026: 2076 कं...
फ्रेशर्स के लिए Federal Bank Office Assi...
RSSB Agriculture Supervisor Recruitment ...


