Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Assistant Syllabus

RBI Assistant Syllabus 2026: बदला एग्जाम पैटर्न? जानिए प्रीलिम्स-मेन्स का पूरा सिलेबस, सेक्शन-वाइज टॉपिक्स और तैयारी की स्मार्ट रणनीति

किसी भी प्रतियोगी या सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में सिलेबस की भूमिका सबसे अहम होती है। अगर उम्मीदवार को डिटेल्ड सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की सही जानकारी हो, तो वह अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकता है और केवल उन्हीं टॉपिक्स पर फोकस कर सकता है जो वास्तव में परीक्षा के लिए जरूरी हैं। यही स्मार्ट अप्रोच न सिर्फ तैयारी को बेहतर बनाती है, बल्कि परीक्षा में प्रदर्शन को भी मजबूत करती है।

 

RBI Assistant Syllabus 2026: क्या है नया? ऐसे करें तैयारी तो पहली बार में होगा चयन!

अगर आप RBI Assistant 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। हर साल बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की गहरी समझ सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बन चुकी है। इस आर्टिकल में प्रीलिम्स, मेंस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) का पूरा ब्रेकडाउन दिया गया है, ताकि आपकी तैयारी पूरी तरह फोकस्ड और एग्जाम-ओरिएंटेड बन सके।

 

RBI Assistant Selection Process

RBI असिस्टेंट 2026 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में सहायक की नौकरी पाने चाहते हैं, उन्हें RBI असिस्टेंट 2026 भर्ती चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को क्लियर करना होगा.

  • आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा
  • आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा
  • भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test)

 

RBI असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न 2026

आइए अब RBI सहायक 2026 प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा (RBI Assistant Preliminary and Mains Exam Pattern) के विस्तृत परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालें.

RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026

नीचे दी गई टेबल में आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का परीक्षा पैटर्न दिया गया हैं.

क्रम संख्या परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय अवधि
1 अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
2 रीजनिंग 35 35 20 मिनट
3 संख्यात्मक योग्यता 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट
  • 3 सेक्शन से 100 प्रश्न होंगे; इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांट और रीजनिंग (English language, Numerical Ability and Reasoning Ability)
  • RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा की समय अवधि 60 मिनट (प्रत्येक अनुभाग 20 मिनट के लिए) है.
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगी, बिना ऊतर वाले प्रश्नों के लिए कोई कटौती नहीं होगी.
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective type) के होंगे
  • अंग्रेजी भाषा को छोड़कर, अन्य सेक्शन अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होंगे.
  • प्रीलिम्स परीक्षा के अंकों को मेरिट लिस्ट में नहीं गिना जाएगा, क्योंकि प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग राउंड है.

क्या आरबीआई असिस्टेंट नौकरी एक अच्छा विकल्प होगा? जानिए पूरी डिटेल

 

RBI असिस्टेंट मेन्स परीक्षा पैटर्न 2026

आरबीआई असिस्टेंट मेन्स परीक्षा में 5 सेक्शन यानि अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता और तर्क क्षमता (English language, Quantitative Aptitude, Computer Knowledge, General Awareness, and Reasoning Ability) से कुल 200 प्रश्न होंगे. नीचे टेबल में आरबीआई असिस्टेंट मेन्स परीक्षा का डिटेल सिलेबस दिया गया हैं.

RBI Assistant Mains Exam Pattern 2026
क्रम संख्या परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय अवधि
1 अंग्रेजी भाषा 40 40 30 मिनट
2 रीजनिंग 40 40 30 मिनट
3 कंप्यूटर ज्ञान 40 40 20 मिनट
4 सामान्य जागरूकता 40 40 25 मिनट
5 संख्यात्मक योग्यता 40 40 30 मिनट
कुल 200 200 135 मिनट
  • RBIअसिस्टेंट मेन्स परीक्षा की समय अवधि 135 मिनट है अनुभाग-वार समय का उल्लेख नीचे किया गया है.
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी, अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई कटौती नहीं होगी.
  • प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे
  • अंग्रेजी भाषा को छोड़कर, अन्य सेक्शन अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होंगे.
  • मेन्स परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा और मेरिट लिस्ट तैयार करने में अंकों की गणना की जाएगी.

Language Proficiency Test (LPT) 2026

RBI असिस्टेंट मेन्स मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test) से गुजरना होगा. RBI असिस्टेंट भाषा प्रवीणता परीक्षा संबंधित राज्य की आधिकारिक / स्थानीय भाषा में आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई हैं. आधिकारिक / स्थानीय भाषा में प्रवीण नहीं उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जाएगा.

 

RBI असिस्टेंट सिलेबस 2026

किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसका सिलेबस जानना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बिना सिलेबस के तैयारी करना सही दिशा के बिना प्रयास करने जैसा है। RBI असिस्टेंट सिलेबस मुख्य रूप से अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग के बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर आधारित होता है, जो उम्मीदवार पहले से पढ़ चुके होते हैं। इसके साथ ही सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान की बुनियादी समझ भी सफलता के लिए आवश्यक है।

सेक्शन टॉपिक्स
रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability) Seating Arrangement (बैठने की व्यवस्था), Puzzles (पहेलियां), Direction & Blood Relation (दिशा और रक्त संबंध), Inequality (असमानता), Syllogism (तर्कशास्त्र), Alphanumeric Series, Order & Ranking (क्रम और रैंकिंग), Data Sufficiency (डाटा पर्याप्तता), Input-Output, Logical Reasoning (तार्किक क्षमता), Coding-Decoding (कोडिंग-डिकोडिंग), Miscellaneous
अंग्रेजी भाषा (English Language) Reading Comprehension (रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन), Cloze Test, Fillers, Sentence Errors (त्रुटि सुधार), Vocabulary आधारित प्रश्न, Sentence Improvement, Jumbled Paragraph (वाक्य क्रम), Paragraph Based Questions, Paragraph Conclusion, Sentence Restatement
सामान्य जागरूकता (General Awareness) Banking Awareness (बैंकिंग जागरूकता), International Current Affairs (अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स), National Current Affairs (राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स), Sports, Abbreviations (संक्षेप), Currencies & Capitals (मुद्राएं और राजधानियां), Financial Awareness (वित्तीय जागरूकता), Govt Schemes & Policies (सरकारी योजनाएं), Static Awareness, Static Banking
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge) Fundamentals of Computer, Future of Computers, Security Tools, Networking (सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर), History of Computers, Internet का बेसिक ज्ञान, Computer Languages, Shortcut Keys, Database, Input & Output Devices, MS Office
न्यूमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability) Quadratic Equation (द्विघात समीकरण), Simplification & Approximation (सरलीकरण), Pipes & Cistern, Time & Work (समय और कार्य), Speed Time Distance (गति समय दूरी), Simple & Compound Interest (ब्याज), Data Interpretation (डाटा इंटरप्रिटेशन), Number Series, Percentage (प्रतिशत), Average (औसत), Age Problems, LCM & HCF, Partnership, Probability, Profit & Loss (लाभ-हानि), Permutation & Combination

 

Related Posts
RBI Assistant Previous Year Question Paper RBI Assistant Cut Off
RBI Assistant Selection Process RBI Assistant Salary
prime_image

FAQs

RBI असिस्टेंट सिलेबस 2026 मे क्या-क्या है?

RBI असिस्टेंट सिलेबस को Prelims और Mains में विभाजित किया गया है, जहाँ Prelims में 3 सेक्शन होते हैं और Mains में 5 सेक्शन होते हैं.

RBI असिस्टेंट 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

RBI असिस्टेंट 2026 के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है: प्रीलिम्स, मेन्स और भाषा प्रवीणता परीक्षा.

क्या RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स के अंक मेरिट लिस्ट में गिने जाएंगे?

नहीं, RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2024 केवल क्वालीफाई टेस्ट है.

क्या RBI असिस्टेंट ऑनलाइन परीक्षा 2025 में कोई नकारात्मक अंकन है?

हां, ऑनलाइन परीक्षाओं (प्रारंभिक और मुख्य) में गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक की पेनल्टी होगी.

RBI असिस्टेंट परीक्षा 2026 की भाषा क्या है?

RBI असिस्टेंट परीक्षा 2026 अंग्रेजी और हिंदी में प्रदान की जाएगी (अंग्रेजी भाषा के पेपर को छोड़कर)

About the Author

As a team lead and current affairs writer at Adda247, I am responsible for researching and producing engaging, informative content designed to assist candidates in preparing for national and state-level competitive government exams. I specialize in crafting insightful articles that keep aspirants updated on the latest trends and developments in current affairs. With a strong emphasis on educational excellence, my goal is to equip readers with the knowledge and confidence needed to excel in their exams. Through well-researched and thoughtfully written content, I strive to guide and support candidates on their journey to success.

QR Code
Scan Me