Reserve Bank of India (RBI) ने असिस्टेंट के करीब 650 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अब बिना समय गवाएं जल्द जल्द से ऑनलाइन आवेदन कर देना चाहिए। यह भर्ती देशभर के विभिन्न RBI कार्यालयों के लिए की जा रही है और चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा तथा भाषा दक्षता परीक्षण शामिल होगा। 650 पद, आकर्षक सैलरी और देश के केंद्रीय बैंक में नौकरी का मौका — यह अवसर हाथ से न जाने दें।
RBI Assistant Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Reserve Bank of India (RBI) ने Assistant भर्ती से जुड़ा एक महत्वपूर्ण Corrigendum जारी किया है।
बैंक के अनुसार, कई उम्मीदवारों को तकनीकी कारणों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए RBI ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी है।

RBI Assistant Vacancy 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगी। नीचे दी टेबल मे आप महत्वपूर्ण तिथियाँ चेक कर सकते है-
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 16 फरवरी 2026 |
| आवेदन शुरू | 16 फरवरी 2026 |
| अंतिम तिथि | 10 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक |
| फीस भुगतान अंतिम तिथि | 10 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक |
| प्रीलिम्स परीक्षा | 11 अप्रैल 2026 |
| मेन्स परीक्षा | 7 जून 2026 |
उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है, इसलिए अभी से फोकस्ड तैयारी शुरू करें।
RBI Assistant 2026 Notification PDF
Reserve Bank of India ने RBI Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार RBI Assistant 2026 Notification PDF डाउनलोड करके भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी डिटेल देख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप सीधे नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Click here to Download – RBI Assistant 2026 Notification PDF
RBI Assistant Vacancy 2026 – डिटेल
इस वर्ष कुल 650 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे अधिक वैकेंसी मुंबई ऑफिस (249 पद) में घोषित की गई है। इसके अलावा अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, गुवाहाटी सहित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में पद भरे जाएंगे।
| Office | Number of Vacancies* | PwBD | EXS | |||||||||
| SC | ST | OBC | EWS | GEN/ UR | TOTAL | A | B | C | D | EX 1 | EX 2 | |
| Ahmedabad | 0 | 4 | 6 | 2 | 8 | 20 | 1 | 1(1) | 0 | 1(1) | 0 | 2 |
| Bengaluru | 0 | 3 | 9 | 2 | 10 | 24 | 1 | 0 | 0 | 1(1) | 1 | 2 |
| Bhopal | 1 | 5 | 0 | 3 | 21 | 30 | 1(1) | 1(1) | 1 | 1(1) | 1 | 3 |
| Bhubaneswar | 3 | 4 | 2 | 1 | 8 | 18 | 1(1) | 1(1) | 0 | 1(1) | 0 | 1 |
| Chandigarh | 5 | 0 | 5 | 2 | 8 | 20 | 1 | 1(1) | 0 | 1(1) | 0 | 2 |
| Chennai | 13 | 1 | 12 | 5 | 22 | 53 | 1 | 2(1) | 0 | 0 | 2 | 5 |
| Guwahati | 2 | 9 | 7 | 3 | 15 | 36 | 1 | 1 | 2(2) | 1(1) | 1 | 3 |
| Hyderabad | 2 | 0 | 3 | 1 | 5 | 11 | 0 | 3(3) | 1 | 0 | 0 | 1 |
| Jaipur | 2 | 1 | 2 | 1 | 5 | 11 | 0 | 1(1) | 0 | 0 | 0 | 1 |
| Jammu | 0 | 1 | 4 | 1 | 4 | 10 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 |
| Kanpur & Lucknow | 14 | 0 | 11 | 5 | 20 | 50 | 0 | 3(3) | 1 | 3(2) | 2 | 5 |
| Kolkata | 3 | 2 | 0 | 2 | 22 | 29 | 0 | 1(1) | 1 | 1(1) | 1 | 2 |
| Mumbai | 54 | 2(1) | 25 | 24 | 144 | 249 | 2 | 8(6) | 5(2) | 9(6) | 11 | 24 |
| Nagpur | 2 | 5 | 1 | 1 | 8 | 17 | 0 | 2(2) | 0 | 0 | 0 | 1 |
| New Delhi | 6 | 0 | 6 | 4 | 33 | 49 | 0 | 0 | 1 | 1 | 2 | 4 |
| Patna | 3 | 0 | 5 | 1 | 8 | 17 | 0 | 1(1) | 1(1) | 0 | 0 | 1 |
| Thiruvananthapuram | 0 | 0 | 1 | 0 | 5 | 6 | 0 | 1(1) | 0 | 1(1) | 0 | 0 |
| Total | 110 | 37 (1) | 99 | 58 | 346 | 650(1) | 9(2) | 27(23) | 13(5) | 21(16) | 21 | 58 |
नोट: RBI आवश्यकता अनुसार वैकेंसी घटा या बढ़ा सकता है।
आरबीआई असिस्टेंट 2026- Application form Link
आरबीआई असिस्टेंट 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी और उम्मीदवार अब यहाँ दिए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन विंडो निर्धारित तिथि तक ही सक्रिय रहेगी, इसलिए अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।
Click Here to Apply Online RBI Assistant 2025 Vacancy
RBI Assistant Vacancy 2026 पर आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in
पर जाएं - “आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- फीस भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
RBI Assistant Vacancy 2026 – पात्रता
शैक्षणिक योग्यता (01/02/2026 तक)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री
- SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए पास क्लास पर्याप्त
- कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य
- संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का ज्ञान
आयु सीमा (01/02/2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
जन्म तिथि: 02/02/1998 से 01/02/2006 के बीच
आयु में छूट नियमानुसार
आवेदन शुल्क
| वर्ग | शुल्क |
|---|---|
| General/OBC | ₹450 + GST |
| SC/ST/PwD/EXS | ₹50 + GST |
| RBI स्टाफ | कोई शुल्क नहीं |
आरबीआई असिस्टेंट 2026 चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- English (30)
- Numerical Ability (35)
- Reasoning (35)
कुल: 100 अंक | समय: 60 मिनट
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
- Reasoning (40)
- Quantitative Aptitude (40)
- English (40)
- Computer Knowledge (40)
- General Awareness (40)
कुल: 200 अंक | समय: 135 मिनट
3. भाषा दक्षता परीक्षा (LPT)
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
तैयारी कैसे करें?
- नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझें
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
- नियमित मॉक टेस्ट दें
- करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें
- समय प्रबंधन पर फोकस करें
आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है, इसलिए तुरंत आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।


Jharkhand TET 2026 Notification Out: 50,...
SSB Constable Tradesman Driver Recruitme...
UPTET 2026 OTR Registration Started: अब ...


