Quantitative Aptitude Quiz For IBPS PO/Clerk Prelims
Q1. एक कार की सर्विस नही होने पर वह 40कि.मी./घं की गति से चलती है तथा कार की सर्विस होने पर वह 65 कि.मी./घं की गति से चलती है। सर्विस होने के बाद कार एक निश्चित दूरी 5 घंटों में तय करती है। कार की सर्विस नहीं होने पर, उसे समान दूरी तय करने में लगभग कितना समय लगेगा?
Q2. 180मी. लंबी एक ट्रेन, विपरीत दिशा में चलने वाली 270मी. लंबी एक अन्य ट्रेन को 10.8सेकंड में पार करती है। यदि पहली ट्रेन की गति 60 कि.मी./घं है, तो दूसरी ट्रेन की गति (कि.मी./घं में) ज्ञात कीजिए।
Q3.600कि.मी. की एक समुद्र-यात्रा में, समुद्र में खराब मौसम और तूफान के कारण एक जहाज धीमा हो गया था। इस यात्रा के लिए जहाज की औसत गति 200कि.मी./घं कम हो गई तथा यात्रा के समय में 30 मिनट की वृद्धि हो गई। यात्रा की अवधि क्या होगी?
Q4. X बिंदु-A से B की ओर चलना आरंभ करता है। 2 घंटों के बाद Y बिंदु-B से A की ओर चलना आरंभ करता है। जब X ने कुल दूरी का एक-पाँचवाँ भाग तय कर लिया, तब Y ने भी समान दूरी तय कर ली थी। यदि Y की गति X की गति से तिगुनी है, तो X और Y द्वारा उनके गंतव्य स्थान पर पहुँचने के समय (घंटों में) के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
Q5. 360मी. लंबी एक ट्रेन, एक प्लेटफार्म को 120 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की गति ज्ञात कीजिए?
Q6. एक व्यक्ति 140कि.मी. की कुल दूरी 15 घंटों में तय करता है। वह यात्रा का कुछ भाग बस द्वारा 14 कि.मी./घं की गति से तय करता है तथा यात्रा का शेष भाग साइकिल से 7 कि.मी./घं की गति से तय करता है। उसने साईकिल द्वार कितनी दूरी तय की?
Q7. दो स्टेशन A और B के बीच 900कि.मी. की दूरी है। एक ट्रेन स्टेशन-A से B की ओर 30कि.मी./घं की औसत गति से चलना आरंभ करती है। अन्य ट्रेन स्टेशन-B से (स्टेशन-A से चलने वाली ट्रेन से 20 मिनट पहले) स्टेशन-A की ओर 40 कि.मी./घं. की औसत गति से चलना आरंभ करती है। स्टेशन-A से दोनों ट्रेन कितनी दूरी पर मिलेगीं।
Q8. मिशेल स्टार्क न्यूयॉर्क से वाशिंगटन ट्रेन से जाना चाहता है लेकिन कुछ कारणों से उसकी ट्रेन छूट जाती है तथा वह जाने के लिए टैक्सी लेता है। इस यात्रा के लिए टैक्सी का किराया, ट्रेन के किराये से 300% अधिक है। ट्रेन का किराया प्रति कि.मी. 5 रु. है। यदि ट्रेन अपेक्षित दूरी तय करने में 20 मी./से. की औसत गति से 20/9 घंटों का समय लेती है, तो मिशेल स्टार्क द्वारा दिया गया टैक्सी का किराया ज्ञात कीजिए।
Q9. 120मी. लंबी एक ट्रेन, निश्चित लम्बाई की एक सुरंग को 48 सेकंड में पार कर सकती है, यदि वह समान्य गति से चलती है। यदि ट्रेन अपनी गति में 6 कि.मी./घं की वृद्धि करती है तो वह समान सुरंग को वास्तविक समय से 12 सेकंड में कम में पार कर लेती है। सुरंग की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
Q10. साइकिल के एक पहिए का व्यास 70 से.मी. है। साईकिल-चालाक को 22 कि.मी./घं की गति से एक गंतव्य स्थान पर पहुँचने में 30घंटे का समय लगता है। इस यात्रा के दौरान पहिया कितनी बार घूमेगा?
Q11. एक ट्रेन और एक हवाईजहाज की गति का अनुपात 5 : 54 है। हवाईजहाज 1620कि.मी. की एक दूरी 3 घंटों में तय करता है। ट्रेन 7 घंटों में कितनी दूरी तय करेगी?
Q12. दो स्थान एक-दूसरे से 60 कि.मी. की दूरी पर हैं। A और B एक दूसरे की ओर समान समय पर चलना आरंभ करते हैं तथा एक-दूसरे से 6 घंटे बाद मिलते हैं। यदि A अपनी गति की 2/3 गति से चलता तथा B अपनी गति की दुगुनी गति से चलता तो वे एक दूसरे से 5 घंटे बाद मिलते। A की गति क्या होगी?
Q13. अंजली अपनी कार 30कि.मी./घं की गति से चलाती है तथा अपने गंतव्य स्थान पर 6 घंटों में पहुँचती है। शिवानी कार से समान दूरी 4 घंटों में तय करती है। यदि अंजली अपनी औसत गति में 10 कि.मी./घं की वृद्धि करती है तथा शिवानी अपनी औसत गति में 5 कि.मी. की वृद्धि करती है तो इन दोनों के द्वारा गंतव्य स्थान पर पहुँचने में लिए गए समय के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
Q14. मुझे एक निश्चित समय पर एक निश्चित स्थान पर पहुंचना है तथा मुझे ज्ञात होता है कि यदि मैं 4 कि.मी./घं की गति से चलता हूँ तो मुझे पहुँचने में 15 मिनट की देरी हो जाएगी तथा यदि मैं 6 कि.मी./घं की गति से चलता हूँ तो 10 मिनट पहले पहुँच जाऊँगा। मुझे कितनी दूर तक चलना है?
Q15. एक ट्रेन 63कि.मी./घं की गति से चलते हुए अपनी लम्बाई की 2/3 लम्बाई की एक सुरंग को 1 मिनट 4 सेकण्ड में पार करती है। विपरीत दिशा से 27कि.मी./घं की गति से आती एक अन्य ट्रेन को वह कितने समय में पार करेगी जो इसकी लम्बाई की 9/16 है।



















FCI Phase I क्वांट क्विज 2023 - 6th Janu...
SBI Clerk Prelims क्वांट क्विज 2022 : 13...
Quantitative Aptitude Quiz For IBPS PO M...


