प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 अप्रैल 2021 को शाम 7 बजे आगामी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों, उनके माता-पिता, शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इस साल महामारी के कारण पीएम मोदी का यह कार्यक्रम वर्जुअल माध्यम में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी।
“Pariksha Pe Charcha 2021” का वार्षिक सत्र जिसके दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश के ’एग्जाम वारियर्स’ को संबोधित करेंगे, 7 अप्रैल – बुधवार को शाम 7 बजे आयोजित होने वाला है। इस वर्ष 10 लाख से अधिक छात्रों ने इस इवेंट के लिए पंजीकरण कराया है। इस सत्र के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी कई विषयों पर कई दिलचस्प सवालों के जवाब देंगे और आगामी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों और शिक्षकों के साथ एक यादगार चर्चा करेंगे।
इस संबंध में PM मोदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है,
The first ever virtual #PPC2021 is going to be an exciting interaction, covering a diverse range of topics. You could be an #ExamWarrior, a parent or a teacher…there’s something for everyone.
Let us make exams stress free!
Watch tonight at 7 PM.

“Pariksha Pe Charcha 2021” की मुख्य बातें:
- इस सत्र की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वर्चुअल होगा और भारत के पीएम सभी को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

- इस सत्र में, पीएम छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगे। वे छात्रों को अपने परीक्षा के दबाव पर बात करेंगे साथ ही इस महामारी में नई तकनीकों के उपयोग के साथ ऑनलाइन क्लास लेने और छात्रों को पढ़ाने में उनके समर्थन के लिए शिक्षको का धन्यवाद करेंगे।
- पीएम मोदी का छात्रों से आग्रह रहा हैं कि वे परीक्षा को एक अवसर के रूप में देखें न कि जीवन के सपनों के अंत के रूप में। वह छात्रों के साथ एक दोस्त के रूप में बात करने जा रहे है और वर्चुअल इवेंट के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत भी करेंगे।

- वह छात्रों के साथ परीक्षा के दौरान के दबाव के बारे में भी बात करेंगे।

- मोदी कुछ बिंदुओं के साथ-साथ छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने की कोशिश करेंगे, जिसे वह सत्र में चर्चा कर सकते हैं। वह प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि उनके दोस्त के रूप में सभी के साथ बातचीत करते हैं और परीक्षा से पहले उन्हें स्वतंत्र महसूस करने की कोशिश करते हैं।

कब हुआ था पहली बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन-
प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 से परीक्षा से पहले छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। पहली बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए वह हर साल छात्रों से संवाद करते हैं और उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपाय सुझाते हैं।


करेंट अफेयर्स वन-लाइनर जनवरी 2026 प्रश्न...
Rajasthan 4th Grade Result Score Card 20...
Bank of Baroda Office Assistant Exam: टॉ...



