NICL AO परीक्षा 2025 की तिथि घोषित, 266 पदों पर होगी भर्ती
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer – AO) स्केल-1 पदों पर भर्ती के लिए NICL AO ऑनलाइन परीक्षा (NICL AO Exam Date 2025) की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 266 पदों को भरा जाएगा।इस पोस्ट में आप NICL AO परीक्षा 2025 (NICL AO Exam Date 2025) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते है-
NICL AO परीक्षा 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां
NICL AO आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, NICL AO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 (NICL AO Prelims Exam Date 2025) फेज 1 परीक्षा तिथि 20 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, NICL AO मेंस परीक्षा 2025 (NICL AO Main Exam Date 2025) फेज 2 परीक्षा (मुख्य परीक्षा) का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। हालांकि, इन तिथियों को अंतिम रूप से परीक्षा से पहले फिर अधिसूचित किया जाएगा।
NICL AO Exam Date 2025 Out for 266 Vacancies | |
---|---|
परीक्षा चरण | संभावित तिथि |
फेज 1 परीक्षा (प्रारंभिक) | 20 जुलाई 2025 |
फेज 2 परीक्षा (मुख्य) | 31 अगस्त 2025 |
कॉल लेटर डाउनलोड | जल्द अधिसूचित किया जाएगा |
NICL AO Exam Date 2025 – 266 पदों के लिए होगा चयन
NICL AO भर्ती 2025 के तहत कुल 266 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। यह भर्ती विभिन्न विभागों जैसे जनरलिस्ट, स्पेशलिस्ट, IT, अकाउंट्स, लीगल आदि के लिए की जा रही है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं:
- Phase-I: प्रारंभिक परीक्षा
- Phase-II: मुख्य परीक्षा
- Phase-III: साक्षात्कार
NICL AO परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अब जबकि परीक्षा की संभावित तिथियां जारी हो चुकी हैं, उम्मीदवारों को चाहिए कि वे तैयारी में पूरी ताकत लगा दें और वेबसाइट पर आने वाले एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स पर नज़र रखें।
NICL AO प्रवेश पत्र (Call Letter) और अन्य विवरण
NICL AO भर्ती 2025 फेज 1 और फेज 2 परीक्षाओं के लिए कॉल लेटर परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट https://nationalinsurance.nic.co.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर विज़िट करते रहें.
Related Post |
||
NICL AO Syllabus | NICL AO Cut Off 2025 | |
NICL AO Salary | NICL AO Notification 2025 |