NABARD SO भर्ती 2025: स्पेशलिस्ट पदों पर निकली वैकेंसी, 30 जून तक करें आवेदन!
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए संविदा आधार पर भर्ती अधिसूचना [विज्ञापन संख्या 02/2025] जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जून से 30 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती मुंबई मुख्यालय के लिए की जा रही है और इसमें कुल 5 विशेषज्ञ पद शामिल हैं। अगर आप डेटा साइंस, AI, डेवेलपमेंट सेक्टर या डेटा इंजीनियरिंग में अनुभव रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है।
NABARD SO 2025 Notification PDF डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें और NABARD SO Recruitment 2025 Notification PDF डाउनलोड करें
NABARD SO 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 16 जून 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
| चयन प्रक्रिया |
इंटरव्यू आधारित (तिथि जल्द घोषित होगी) |
NABARD SO भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन लिंक
NABARD स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव है और इच्छुक उम्मीदवार अब अपना आवेदन आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
सीधे आवेदन पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
NABARD SO भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन करें
NABARD स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
NABARD की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं।
-
“Career Notices” सेक्शन में जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक डाक्यूमेंट्स स्कैन करें – फ़ोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा।
-
आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
पदों का विवरण और रिक्तियां
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| Data Scientist/AI Engineer | 2 |
| Data Engineer | 1 |
| Data Scientist-cum-BI Developer | 1 |
| Specialist – Data Management (SME) | 1 |
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
-
AI Engineer/Data Scientist: BE/B.Tech/MCA/M.Tech in Computer Science/Data Science/AI with 3+ साल का अनुभव।
-
Data Engineer: BE/B.Tech/MCA के साथ 5+ साल का अनुभव, BFSI सेक्टर को प्राथमिकता।
-
BI Developer: 1+ साल का प्रोजेक्ट/इंडस्ट्री अनुभव।
-
Data Management Specialist: Master’s Degree के साथ 5–7 साल का डेवेलपमेंट सेक्टर में अनुभव।
सैलरी स्ट्रक्चर (CTC – प्रतिवर्ष)
| पद | वेतन सीमा |
|---|---|
| Data Scientist/AI Engineer | ₹21 – ₹30 लाख |
| Data Engineer | ₹18 – ₹27 लाख |
| BI Developer | ₹15 – ₹21 लाख |
| Specialist (SME) | ₹12 – ₹15 लाख |


IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: यहां देखे...
RBI Grade B Recruitment 2026: यहाँ देखें...
RBI Grade B 2026 भर्ती: Tender Notice जा...


