नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने हाल ही में नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 162 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारी नियुक्तियां की जाएंगी.
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है क्योंकि आज ऐप्लकेशन विंडो De-Activate हो जाएगी, ऐसे मे वे सभी उम्मीदवार जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नाबार्ड मे सरकारी नौकरी करना चाहते है उन्हे अब बिना समय गवाएं जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस पोस्ट मे हमें नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF, रिक्तियां, योग्यता Application Window लिंक सहित सभी महत्वपूर्ण डिटेल कवर की है-
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी तारीखों पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि अंतिम तिथि चूकने पर अभ्यर्थी इस भर्ती से बाहर हो सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 17 जनवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 3 फरवरी 2026
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट वैकेंसी 2026: पदों का विवरण
नाबार्ड द्वारा घोषित कुल 162 पदों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। अधिकांश पद सामान्य डेवलपमेंट असिस्टेंट के लिए रखे गए हैं, जबकि कुछ सीमित पद हिंदी भाषा विशेषज्ञता के लिए निर्धारित किए गए हैं।
- ग्रुप ‘B’ – डेवलपमेंट असिस्टेंट: 159 पद
- ग्रुप ‘B’ – डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी): 3 पद
यह वैकेंसी संरचना यह दर्शाती है कि नाबार्ड को मुख्य रूप से सामान्य प्रशासनिक और ऑपरेशनल कार्यों के लिए बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों की आवश्यकता है।
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026: नोटिफिकेशन PDF
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती ग्रुप ‘B’ कैटेगरी के अंतर्गत की जा रही है। नाबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट पद न केवल स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान करता है, बल्कि इसमें आकर्षक वेतन, विभिन्न भत्ते और लंबी अवधि में बेहतरीन करियर ग्रोथ की संभावनाएं भी होती हैं। यही कारण है कि इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
NABARD Development Assistant 2026 Notification PDF Download Now
क्यों खास है नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026?
- प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विकास बैंक में नौकरी
- ग्रुप ‘B’ स्तर का सुरक्षित सरकारी पद
- आकर्षक वेतनमान और भत्ते
- अखिल भारतीय स्तर पर करियर अवसर
- बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक अब राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन, आवश्यक विवरण भरना, दस्तावेज़ अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
NABARD Development Assistant 2026 Click Here to Online fill Application form
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में एक स्थायी और सम्मानजनक सरकारी करियर बनाना चाहते हैं। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी हो गया है अब यही तैयारी का सही समय है।
| Related Post | |
| NABARD Development Assistant Syllabus | NABARD Development Assistant Cut Off |
| NABARD DA Previous Year Paper | NABARD Development Assistant Salary |



SBI PO 2026: जानें परीक्षा तिथि, योग्यता...
Upcoming Bank Exams 2026 Update: जानिए 2...
Federal Bank में निकली बंपर वैकेंसी 2026...



