Latest Hindi Banking jobs   »   MP पटवारी भर्ती 2026

MP Patwari Vacancy 2026: 200 पटवारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

MP Patwari Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 200 पटवारी पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यदि आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है। इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और परीक्षा तिथि आसान भाषा में मिलेंगे, ताकि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

MP पटवारी भर्ती 2026: मुख्य बिंदु

आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • कुल रिक्तियां: 200
  • भर्ती बोर्ड: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
  • आवेदन शुरू: 4 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
  • परीक्षा प्रारंभ: 22 सितंबर 2026
  • चयन प्रक्रिया: कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन

MP पटवारी वैकेंसी 2026

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 पटवारी (एक्जीक्यूटिव) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षण मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार लागू रहेगा।

पद रिक्तियां
पटवारी (एक्जीक्यूटिव) 200

MP पटवारी भर्ती 2026: पात्रता

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
  • वैध सीपीसीटी (CPCT) स्कोर/सर्टिफिकेट एवं हिन्दी टाइपिंग योग्यता (नोटिफिकेशन के अनुसार)।

राष्ट्रीयता

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

MP पटवारी भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
सामान्य ₹500
एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी (एमपी निवासी) ₹250
बैकलॉग भर्ती शून्य
एमपी ऑनलाइन कियोस्क शुल्क ₹60
रजिस्टर्ड सिटीजन लॉगिन शुल्क ₹20

MP पटवारी ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. नई रजिस्ट्रेशन करें।
  3. ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  4. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन फीस जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें।
  7. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

MP पटवारी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी।

  • कम्प्यूटर आधारित रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

अंतिम चयन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का किया जाएगा।

FAQs

MP पटवारी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

MP पटवारी भर्ती 2026 के लिए कुल 200 पद जारी किए गए हैं।

MP पटवारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

MP पटवारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और 18 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: