भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है। LIC AAO Notification 2025 PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। इस भर्ती के जरिए 841 पदों पर Assistant Administrative Officer (AAO), Specialists और Assistant Engineer (AE) की नियुक्तियां होंगी। बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
कैंडिडेट यहाँ LIC AAO Notification 2025 के बारे में योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी चेक कर सकते है.
LIC AAO 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
-
नोटिफिकेशन जारी: 16 अगस्त 2025
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 अगस्त 2025
-
आवेदन की आखिरी तारीख: 8 सितंबर 2025
-
प्रीलिम्स परीक्षा: 3 अक्टूबर 2025
-
मेन्स परीक्षा: 8 नवंबर 2025
LIC AAO Recruitment 2025 Notification PDF
LIC AAO का आधिकारिक नोटिफिकेशन 16 अगस्त 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे LIC AAO 2025 नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, यह सुनिश्चित करें कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और चयन प्रक्रिया की रणनीतिक तैयारी करें। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं जिन्हें जानना उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। नीचे दिए गए लिंक से उम्मीदवार LIC AAO Notification 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
LIC AAO Notification 2025 (Generalists): [डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें]
LIC AAO Notification 2025 (Specialists & AE): [डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें]
LIC AAO Vacancy 2025 – कुल 841 पद
LIC ने इस बार अलग-अलग कैटेगरी में कुल 841 पद घोषित किए हैं। इनमें शामिल हैं:
-
Generalist – 350+ पद
-
Specialist – 410 पद
-
Assistant Engineer – 81 पद
LIC AAO Apply Online 2025
उम्मीदवार 16 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
LIC AAO 2025 Apply Online Link
LIC AAO 2025 योग्यता
-
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)।
-
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
-
OBC: 3 वर्ष की छूट
-
SC/ST: 5 वर्ष की छूट
-
PwBD: 10–15 वर्ष की छूट
-
आवेदन शुल्क (Application Fees)
-
SC/ST/PwBD: ₹85 + GST
-
अन्य सभी उम्मीदवार: ₹700 + GST
LIC AAO चयन प्रक्रिया 2025
-
Prelims Exam – Reasoning, Quant, English (Qualifying)
-
Mains Exam – Reasoning, GK, Data Analysis, Insurance & Financial Market Awareness + Descriptive Test
-
Interview
फाइनल मेरिट लिस्ट Mains + Interview पर आधारित होगी।
LIC AAO Exam Pattern 2025
उम्मीदवारों को LIC AAO परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझ लेना चाहिए और इसके अनुसार ही अपनी LIC AAO परीक्षा 2025 की तैयारी को पर आगे बढ़ना चाहिए. इसीलिए आपकी मदद के लिए हमने नीचे LIC AAO परीक्षा 2025 के लिए प्रीलिम्स और मेंस का एग्जाम पैटर्न दिया हैं.
LIC AAO Prelims Exam Pattern
निम्नलिखित तालिका में, LIC AAO प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न दिया गया है-
S. No. | Name of Tests(Objective) | No. of Questions | Duration |
1 | English Language | 30 | 20 minutes |
2 | Quantitative Aptitude | 35 | 20 minutes |
3 | Reasoning Ability | 35 | 20 minutes |
Total | 100 | 60 minutes |
LIC AAO Mains Exam Pattern
उम्मीदवार LIC AAO मेन्स परीक्षा पैटर्न 2025 नीचे दी टेबल में चेक कर सकते हैं :-
S. No. | Sections | No. of Questions | No. of Marks | Duration |
1 | Reasoning Ability | 30 | 90 | 40 minutes |
2 | General Awareness | 30 | 60 | 20 minutes |
3 | Data Analysis & Interpretation (For Generalists)/Professional Knowledge (For IT/Chartered Accountant/Actuarial/Rajbhasha) | 30 | 90 | 40 minutes |
4 | Insurance & Financial Market Awareness | 30 | 60 | 20 minutes |
Total | 120 | 300 | 2 hours | |
5 | English Language (Letter Writing and Essay) | 2 | 25 | 30 minutes |
Overall | 325 | 2 hours and 30 minutes |
LIC AAO Related Posts | |
LIC AAO Previous Year Question Paper | LIC AAO Syllabus |
LIC AAO Cut-Off | LIC AAO Salary |