भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा LIC AAO 2026 भर्ती को लेकर जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है। यह भर्ती Assistant Administrative Officer (AAO) पदों पर की जाएगी, जो बीमा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरी मानी जाती है।
LIC AAO 2026 Notification में आवेदन तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और वेतन से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू कर दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
इस पेज में, हमने एलआईसी एएओ 2026 (LIC AAO 2026) भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि की डिटेल में दी है.
LIC AAO 2026: Overview
उम्मीदवार नीचे दी टेबल में LIC AAO 2026 (LIC AAO 2026) के बारे में जानकारी चेक कर सकते हैं-
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) |
| परीक्षा का नाम | LIC AAO परीक्षा 2026 |
| पद का नाम | सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) |
| श्रेणी | सरकारी नौकरी |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार |
| रिक्तियां | जल्द अधिसूचित की जाएंगी |
| नौकरी स्थान | पूरे भारत में |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.licindia.in |
LIC AAO: Vacancy
वर्ष 2026 के लिए LIC AAO Vacancy जारी होने के बाद यहां उसे अपडेट कर देंगे, तब तक उम्मीदवार नीचे दी टेबल में साल 2023 के लिए जारी वेकेंसी डिटेल देख सकते है-
| Post | SC | ST | OBC | EWS | UR | Total | PwBD | |||
| LD | VI | HI | ID/MD | |||||||
| Current Year | 46 | 22 | 70 | 27 | 112 | 277 | 3 | 3 | 3 | 3 |
| Backlog | 4 | 5 | 14 | 0 | 0 | 23 | 2 | 1 | 3 | 4 |
| Total | 50 | 27 | 84 | 27 | 112 | 300 | 5 | 4 | 6 | 7 |
LIC AAO: आवेदन शुल्क
नीचे दी गई तालिका में, हमने पिछले वर्ष के अनुसार LIC AAO के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क प्रदान किया है.
| LIC AAO: Application Fees | |
| Category | Application Fees |
| SC/ST/PwBD | Rs.85 |
| Others | Rs.700 |
LIC AAO 2026: पात्रता मापदंड
LIC AAO (जनरलिस्ट) भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड नीचे दी गई हैं।
LIC AAO: आयु सीमा
आयु: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
LIC AAO: शैक्षाणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
LIC AAO: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एलआईसी एएओ भर्ती के लिए अंतिम चयन के लिए त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। भर्ती प्रक्रिया के दो चरणों में शामिल हैं:
- Prelims
- Mains
- Interview
LIC AAO 2026: सिलेबस, सैलरी और कट-ऑफ की पूरी जानकारी
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसका सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझना सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम होता है। ठीक इसी तरह, LIC AAO 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए LIC AAO सिलेबस 2026 को अच्छी तरह जानना बेहद जरूरी है। सिलेबस की सही समझ से न केवल पढ़ाई की दिशा तय होती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित होता है कि कोई महत्वपूर्ण टॉपिक छूट न जाए।
जो उम्मीदवार आगामी LIC AAO परीक्षा 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पूरे पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से देखना चाहिए। नीचे हम आपको LIC AAO Syllabus 2026, Exam Pattern, Salary और Cut Off से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां प्रदान कर रहे हैं, ताकि आपकी तैयारी पूरी तरह एग्जाम-ओरिएंटेड हो सके




