LIC असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2019
| S.No. | Sections | No. Of Questions | Marks | Time |
| 1 | Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
| 2 | English Language/Hindi language | 30 | 30 | 20 minutes |
| 3 | Quantitative Aptitude | 35 | 35 | 20 minutes |
| Total | 100 | 100 marks | 60 Minutes |
LIC असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा : लास्ट मिनट टिप्स
मॉक टेस्ट: रोजाना एक मॉक हल करें और अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें। किसी परीक्षा से 6-7 दिन पहले लगातार मॉक सॉल्व करने से आपको अपनी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है जिन्होंने LIC असिस्टेंट परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम कवर नहीं किया है।
एक बार पिछले वर्ष के पेपर अभी जरूर देख लें, इससे परीक्षा की चुनौती से निपटने का प्लान बनाने में
अंग्रेजी / हिंदी : LIC असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा, हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक को चुनने का विकल्प प्रदान करती है। इस खंड के अंक प्रीलिम्स परीक्षा के कुल कट-ऑफ में नहीं जोड़े जाते हैं। व्याकरण के नियमों में पकड़ मजबूत करके आप इस अनुभाग में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको इस अनुभाग में महारत हासिल करने की आवश्यकता नहीं है। इस अनुभाग की कट-ऑफ 30 में से 14-17 के आसपास जाती है और जो आसानी से आप प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, यदि आप अंग्रेजी में कमजोर हैं, तो आपको हिंदी विषय में भाग लेना चाहिए।
क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और रीजनिंग: इन दोनों सेक्शन में 1 अंक के 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। क्वेंट का स्तर आम तौर पर कठिन से मध्यम होता है। वहीँ तर्क के लिए आसान से मध्यम स्तर होता है। महत्वपूर्ण टॉपिक्स और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। समय प्रबंधन क्वेंट और रीजनिंग सेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, अपनी एक्यूरेसी और स्पीड पर नज़र रखें।
एडमिट कार्ड: परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड के सभी निर्देशों को पढ़ें और उनका अनुसरण करें।
अपने दिमाग को आराम दें और सकारात्मक सोचें। इससे आपको अपने प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें :




IBPS RRB PO Prelims Score Card 2025 Out:...
EMRS Cut Off 2025: देखें एक्सपेक्टेड और ...
EMRS Answer Key 2025: चेक करें आधिकारिक ...


