भारत के सबसे अधिक जिलों वाला राज्य
भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा हुआ देश है जिसमें 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। प्रशासनिक दृष्टि से जिलों का महत्व बहुत बड़ा है क्योंकि ये शासन की मूल इकाई के रूप में कार्य करते हैं और जनता तक सरकारी योजनाएँ पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आज इस पोस्ट में हम बताएँगे कि कौन सा है भारत के सबसे ज़्यादा जिलों वाला राज्य साथ ही देखें सबसे ज़्यादा जिलें वाले टॉप-10 राज्यों की पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश – सबसे ज़्यादा जिलों वाला राज्य
भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश प्रशासनिक दृष्टि से भी सबसे बड़ा राज्य है। यहाँ कुल 75 जिले हैं। समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और विविध भौगोलिक संरचना वाला यह राज्य राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यधिक प्रभावशाली है।
टॉप-10 राज्य जिनमें सबसे अधिक जिले हैं
नीचे दी गई सूची में आप भारत के उन राज्यों को देख सकते हैं जिनमें सबसे अधिक जिले हैं:
क्रमांक | राज्य | कुल जिले |
---|---|---|
1. | उत्तर प्रदेश | 75 |
2. | मध्य प्रदेश | 55 |
3. | तमिलनाडु | 38 |
4. | बिहार | 38 |
5. | महाराष्ट्र | 36 |
6. | असम | 35 |
7. | तेलंगाना | 33 |
8. | राजस्थान | 33 |
9. | गुजरात | 33 |
10. | छत्तीसगढ़ | 33 |
दूसरे नंबर पर कौन है? – मध्य प्रदेश
भारत का “ह्रदय प्रदेश” यानी मध्य प्रदेश प्रशासनिक दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहाँ कुल 55 जिले हैं। घने जंगलों से लेकर पठारी इलाकों तक फैला यह राज्य अपनी भौगोलिक विविधता और प्रशासनिक जरूरतों के लिए जाना जाता है।
तीसरे नंबर पर बिहार
पूर्वी भारत का प्रमुख राज्य बिहार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है। यहाँ कुल 38 जिले हैं। घनी आबादी वाला यह राज्य प्रशासनिक दृष्टि से हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है।
Also Check,
- भारत के सभी 28 राज्यों और उनकी राजधानियों की सूची 2025
- भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानियां
- भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों की सूची, जानिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम, मुख्यालय और कब हुई स्थापना
- UPSC Full Form in Hindi: यूपीएससी का मतलब क्या होता है? इसके कार्य और सम्बंधित जानकारी
- NIACL AO Full Form: NIACL का मतलब क्या होता है?
- Full form : जानें SSC, IFS, IAS, IPS, PSC, UPSC के फुल फॉर्म
- ICAR full Form: जानिए क्या है ICAR की फुल फॉर्म (What is the full form of ICAR?)