ISRO Scientist/Engineer भर्ती 2025 शुरू, 320 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Scientist/Engineer ‘SC’ के कुल 320 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 27 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर है।
ISRO भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
| पोस्ट का नाम | Scientist/Engineer ‘SC’ |
| कुल रिक्तियाँ | 320 |
| वेतनमान | ₹56,100/- (लेवल 10) + अन्य भत्ते |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 27 मई 2025 |
| अंतिम तिथि | 16 जून 2025 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 18 जून 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.isro.gov.in |
ISRO Scientist Engineer Notification 2025 PDF Download Link
ISRO Scientist/Engineer भर्ती 2025 टेक्निकल ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा मौका है भारत की अग्रणी स्पेस एजेंसी का हिस्सा बनने का। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें, साथ ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया पर आगे जाने से पहले नीचे दी गई ISRO Scientist Engineer Notification 2025 PDF को द्वोंलोअद करेक अच्छे से पढ़ ले क्योंनकी इसमें महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, शुल्क, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी कवर है –
डाउनलोड अधिसूचना PDF:
ISRO Scientist Engineer Notification 2025 – यहां क्लिक करें
ISRO Scientist/Engineer Application Form 2025
इसरो वैज्ञानिक इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मई 2025 को शुरू हो गया है. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, यहाँ एक सीधा ऑनलाइन आवेदन लिंक भी दिया गया है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अंतिम समय की तकनीकी गड़बड़ियों से बचने के लिए अंतिम तिथि पर या उससे पहले अपने आवेदन पत्र जमा करें-
कैसे करें आवेदन? (Steps to Apply)
-
www.isro.gov.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर आदि)।
-
ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
-
फॉर्म डाउनलोड कर सेव कर लें।
ISRO Scientist/Engineer Vacancies 2025
| पद का नाम | पद कोड | रिक्तियाँ |
|---|---|---|
| Scientist/Engineer SC (Electronics) | BE001 | 113 |
| Scientist/Engineer SC (Mechanical) | BE002 | 160 |
| Scientist/Engineer SC (Computer Science) | BE003 | 44 |
| Scientist/Engineer SC (Electronics) – PRL | BE001A | 2 |
| Scientist/Engineer SC (Computer Science) – PRL | BE003A | 1 |
| कुल | — | 320 |
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
-
BE/B.Tech (या समकक्ष) डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या कंप्यूटर साइंस में।
-
न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA आवश्यक।
आयु सीमा (16 जून 2025 को):
-
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग, PwBD, सरकारी कर्मचारी के लिए नियमानुसार छूट।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
-
सभी उम्मीदवारों को ₹750 प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में देना होगा।
-
लिखित परीक्षा में शामिल होने पर:
-
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen/महिलाएं: ₹750 की पूरी वापसी
-
अन्य उम्मीदवार: ₹500 की वापसी (₹250 आवेदन शुल्क काटकर)
-
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ISRO Scientist/Engineer भर्ती में चयन दो चरणों में होगा:
1️⃣ लिखित परीक्षा
-
Part A (Engineering Subject): 80 प्रश्न, 80 अंक, निगेटिव मार्किंग (1/3)
-
Part B (Aptitude & Reasoning): 15 प्रश्न, 20 अंक, कोई निगेटिव मार्किंग नहीं
2️⃣ इंटरव्यू
-
शॉर्टलिस्टिंग 1:5 के अनुपात में होगी।
-
अंतिम चयन में Written + Interview का 50-50% वेटेज होगा।
वेतन और भत्ते (ISRO Salary 2025)
ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level 10 के अनुसार ₹56,100/- प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही DA, HRA और Transport Allowance जैसे अन्य भत्ते भी लागू होंगे।


CAPF Recruitment 2026: सीमा से आंतरिक सु...
इंडियन बैंक एसओ भर्ती 2026 Notification ...
एम-पैक्स में होगी 20,000 भर्तियां: सहकार...


