Latest Hindi Banking jobs   »   IPPB Executive Recruitment 2024

IPPB Executive Recruitment 2024 – IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 जारी – यहाँ से करें अप्लाई

IPPB Executive Recruitment 2024

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी Careers@ippbonline.in पर IPPB कार्यकारी भर्ती 2024 (IPPB Executive Recruitment 2024) जारी की है. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अनुबंध के आधार पर सर्कल आधारित कार्यकारी अधिकारियों के लिए 47 रिक्तियों की भर्ती करेगा, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च 2024 से शुरू हो गया है. आईपीपीबी कार्यकारी भर्ती 2024 में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया आदि जैसे सभी विवरणों को चेक कर लेना चाहिए.

IPPB (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) की स्थापना 30 जनवरी 2017 को (एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में) संचार मंत्रालय (डाक विभाग) के तहत की गई थी. भारत सरकार के पास IPPB में 100% इक्विटी है, जिसका कॉर्पोरेट कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है.

IPPB Executive Recruitment 2024 Notification PDF

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा 13 राज्यों में 47 रिक्त पदों के लिए IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 अधिसूचना PDF जारी की गई है. उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से कार्यकारी पदों के लिए आईपीपीबी भर्ती 2024 अधिसूचना PDF (IPPB Recruitment 2024 Notification PDF) डाउनलोड कर सकते हैं.

IPPB Executive Recruitment 2024 Notification PDF- Click Here to Download

IPPB Executive Recruitment 2024: Important Dates

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।

IPPB Executive Recruitment 2024: Important Dates
Events Dates
IPPB Executive Recruitment 2024 Notification PDF 15 March 2024
IPPB Executive Recruitment 2024 Apply Online Starts On 15 March 2024
IPPB Executive Recruitment 2024 Last Date to Apply 5 April 2024

IPPB Executive Recruitment 2024: Apply Online

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 (IPPB Executive Recruitment 2024) अनुबंध के आधार पर सर्कल आधारित अधिकारियों के लिए के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च 2024 को शुरू हो गया है और इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2024 है. उम्मीदवार आईपीपीबी कार्यकारी भर्ती के लिए नीचे दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं.

IPPB Executive Recruitment 2024: Apply Online Link [Link is Active]

IPPB Executive Recruitment 2024 Eligibility Criteria

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिया गया है-

IPPB Executive Recruitment 2024: Age Limit

IPPB Executive Recruitment 2024: Age Limit
Minimum age 21 Years
Maximum Age 35 Yeats

IPPB Executive Recruitment 2024: Education Qualification

  • उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए

IPPB Executive Recruitment 2024: Application Fees

जो उम्मीदवार IPPB कार्यकारी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क चेक कर लेना चाहिए.

IPPB Executive Recruitment 2024: Application Fees
Category Fees
SC/ ST/ PWD Rs. 150
For All Others Rs. 750

 

 

IPPB Executive Salary 2024

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को Rs. 30,000 /- प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. इसके आलावा उम्मीदवार अन्य किसी भत्ते या सुविधा के हकदार नही होंगे.

IPPB Executive Period of Contract

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती अनुबंध के आधार पर है, शुरुआत में अनुबंध की अवधि 01 वर्ष होगी. समीक्षा के अधीन अनुबंध को साल-दर-साल आधार पर बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसे अधिकतम 03 साल तक ही बढ़ाया जा सकता है.

 

pdpCourseImg

LIC AAO Recruitment 2023 Notification Out For Assistant Administrative Officer Posts_100.1

FAQs

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 कब जारी की गई है?

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 15 मार्च 2024 को जारी की गई है.

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए आवश्यक आयु सीमा क्या है?

IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए आवश्यक आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है.