India Post GDS Recruitment 2026 Apply Online link: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के 23 पोस्टल सर्किलों में कुल 28,740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार Branch Post Master (BPM), Assistant Branch Post Master (ABPM) और Gramin Dak Sevak (GDS) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग (India Post) आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 फरवरी 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 16 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| करेक्शन विंडो | 18–19 फरवरी 2026 |
| पहली मेरिट लिस्ट जारी | 28 फरवरी 2026 |
India Post GDS Recruitment 2026 Notification PDF – Download Now
India Post GDS Vacancy 2026: राज्यवार पद विवरण
इस भर्ती में कुल 28,740 पद शामिल हैं। प्रमुख राज्यों की वैकेंसी इस प्रकार है:
कुल पद: 28,740
- उत्तर प्रदेश – 3,169
- महाराष्ट्र – 3,553
- पश्चिम बंगाल – 2,982
- मध्य प्रदेश – 2,120
- तमिलनाडु – 2,009
- गुजरात – 1,830
- केरल – 1,691
- बिहार – 1,347
- ओडिशा – 1,191
- छत्तीसगढ़ – 1,155
- आंध्र प्रदेश – 1,060
- अन्य सभी सर्किल मिलाकर – 7,624
इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार Branch Post Master (BPM), Assistant Branch Post Master (ABPM) और Gramin Dak Sevak (GDS) पदों पर भर्ती के लिए नीचे दिए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी करें-
Click Here to Apply -for India Post GDS Recruitment 2026
इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
Step 2: GDS Online Engagement Portal पर रजिस्ट्रेशन करें
Step 3: आवश्यक विवरण भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें
Step 4: आवेदन फॉर्म पूरा करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
Step 5: फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रखें
Also Check,
GDS भर्ती पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो
- 10वीं में गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा अनिवार्य
आयु सीमा:
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट
अन्य आवश्यक योग्यताएं:
- बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
- साइकिल चलाने का ज्ञान
- आजीविका के पर्याप्त साधन
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: ₹100
- SC / ST / महिला उम्मीदवार: शुल्क मुक्त
GDS भर्ती 2026 के लिए ऐसा होगा सिलेक्शन
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
- चयन पूरी तरह से कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।


RRB Section Controller Application Statu...
यूपी में होम गार्ड के 41,424 पदों के लिए...
10वीं पास के लिए बड़ा अवसर - SSC GD के 25...



