Latest Hindi Banking jobs   »   IDBI Bank SO भर्ती 2026

IDBI Bank बैंक में ₹2.04 लाख तक सैलरी वाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे अनुभवी उम्मीदवारों के लिए IDBI अच्छा अवसर लेकर आया है। IDBI Bank ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट @idbi.bank.in पर Specialist Officer (SO) Recruitment 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत Deputy General Manager (DGM), Assistant General Manager (AGM) और Manager के कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को ₹2.04 लाख प्रतिमाह तक का ग्रॉस वेतन मिलेगा, जो इस भर्ती को बैंकिंग सेक्टर की सबसे आकर्षक नौकरियों में शामिल करता है।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यदि आपके पास बैंकिंग आवश्यक अनुभव है, तो यह आपके करियर को नई ऊंचाई देने का सुनहरा मौका हो सकता है।

क्यों खास है यह भर्ती?

  • ₹2 लाख से अधिक मासिक वेतन
  • पूरे भारत में पोस्टिंग
  • अनुभवी उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर
  • प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी
  • सीमित 31 पद, इसलिए प्रतियोगिता होगी कड़ी

IDBI Bank SO Recruitment 2026 Notification PDF- Download Now 

IDBI Bank SO Recruitment 2026: मुख्य बिन्दु

IDBI Bank SO ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 26 जुलाई 2026 तक चलेगी। नीचे टेबल मे आप IDBI Bank SO  भर्ती से जुड़ी जानकारी चेक आकर सकते है –

विवरण जानकारी
संगठन IDBI Bank
भर्ती Specialist Officer Recruitment 2026
विज्ञापन संख्या 03/2026-27
कुल पद 31
पद DGM, AGM, Manager
आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026
नौकरी का स्थान पूरे भारत में
चयन प्रक्रिया Screening, GD/Interview, DV, Medical
आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in

IDBI Bank SO Vacancy 2026: किस पद पर कितनी भर्ती?

इस भर्ती में चार प्रमुख विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

विभाग कुल पद
Audit (Information System) 10
Infrastructure Management 8
Legal 9
Security Officer 4
कुल 31

किन उम्मीदवारों के लिए है यह भर्ती?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में BE/B.Tech, MCA, M.Tech, LLB, Graduation या अन्य निर्धारित डिग्री होनी चाहिए।

यह भर्ती अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है। अलग-अलग पदों के लिए बैंक ने न्यूनतम 4 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक का अनुभव मांगा है। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें-

आयु सीमा

पद आयु
Manager 25-35 वर्ष
AGM 28-40 वर्ष
DGM 35-45 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक सैलरी है।

पद अनुमानित मासिक ग्रॉस वेतन
Manager ₹1.29 लाख
AGM ₹1.69 लाख
DGM ₹2.04 लाख

इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA, मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव और न्यू पेंशन स्कीम का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

  1. आवेदन की प्रारंभिक स्क्रीनिंग
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. ग्रुप डिस्कशन (यदि आवश्यक हो)
  4. पर्सनल इंटरव्यू
  5. मेडिकल टेस्ट

बैंक आवश्यकता के अनुसार चयन प्रक्रिया में बदलाव भी कर सकता है।

FAQs

IDBI Bank SO Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी निकली हैं?

IDBI Bank में कुल 31 Specialist Officer पदों पर भर्ती होगी।

IDBI Bank SO भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

IDBI Bank SO भर्ती के लिए 14 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है।

IDBI Bank SO भर्ती के लिए कितनी सैलरी मिलेगी?

IDBI Bank SO भर्ती के लिए अधिकतम ₹2.04 लाख प्रतिमाह (ग्रॉस) तक मिलेगी.

IDBI Bank SO भर्ती चयन प्रक्रिया क्या होगी?

IDBI Bank SO भर्ती चयन प्रक्रिया में Screening → Document Verification → Group Discussion/Interview → Medical Examination चरण शामिल है

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: