प्रिय उम्मीदवारों ,
IBPS ने IBPS RRB PO मेन्स रिजल्ट हाल ही में जारी किये गए हैं। प्रोबेशनर ऑफिसर के पद पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अर्ध-शहरी बैंक में अपने करियर को आगे बढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को अगले चरण यानी व्यक्तिगत साक्षात्कार का सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए। एक साक्षात्कार में, आपके व्यक्तित्व का परीक्षण किया जाता है, जो कि प्रीलिम्स और मेन स्टेज से बिल्कुल अलग होता है। साक्षात्कार का चरण में एक विस्तृत दृष्टिकोण की मांग करता है।
Adda247 आपको IBPS RRB PO साक्षात्कार के लिए तैयार करने के लिए यहां मौजूद है, जिससे आप अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ साक्षात्कार के लिए अपना परिचय कैसे दिया जाए? इस प्रश्न के उत्तर के लिए हम पहले ही एक लेख लिख चुके हैं। अब हम आपकी IBPS RRB PO साक्षात्कार के एक अन्य क्षेत्र में मदद करने के लिए उपस्थित हुए हैं।
परिचय के बाद सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आप बैंकिंग को ही एक पेशे के रूप में क्यों चुन रहे हैं? यह प्रश्न लगभग प्रत्येक नौकरी के साक्षात्कार में पूछा जाता है। हम यहाँ बताएँगे कि आप इस प्रश्न का उत्तर कैसे दे साकते हैं।
आपने बैंकिंग को पेशे के रूप में क्यों चुना है?
आप इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक या एक से अधिक विषय चुन सकते हैं। मूल रूप से साक्षात्कारकर्ता इस प्रश्न के माध्यम से नौकरी प्रोफ़ाइल के बारे में आपकी समझ जानना चाहता है।
पारदर्शिता: बैंकिंग क्षेत्र में अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों और सरकारी क्षेत्र की नौकरियों की तुलना में भर्ती और पदोन्नति दोनों में अधिक पारदर्शिता है। कड़े नियम-कायदों के चलते भ्रष्टाचार भी बहुत कम होता है।
वेतन: अन्य प्रतियोगी स्तर की नौकरियों की तुलना में बेसिक वेतन अधिक है। एक PO के रूप में कार्यरत उम्मीदवार को प्रारंभिक वेतन लगभग 35000 – 40000 रु. तक मिल जाता है। वेतन वृद्धि भी नियमित समयांतराल में होता जिससे कुछ ही वर्षों में आप एक उच्च मध्यम वर्ग की जीवन शैली के साथ अपना जीवन यापन कर सकते हैं। यहां तक कि अगर आप शीर्ष पदों पर नहीं पहुंचते हैं, तो भी आप अच्छे वेतन पैकेज और अन्य लाभों के लिए पात्र बन जाते हैं।
ग्रोथ : यदि आप समर्पण के साथ काम करते हैं, और बैंक के लिए लाभदायक साबित होते हैं, तो बैंक आपको सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में नियुक्त कर सकता है और आपके करियर को आगे बढ़ाता है।
आपको अपने राष्ट्र की सेवा करने का मौका मिलता है: देश की अर्थव्यवस्था में बैंकिंग क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। यह राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। इस क्षेत्र का विकास बहुत आशावादी है और आपको वित्तीय समावेशन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका देता है।
आपके कौशल को विकसित करता है: बैंकग क्षेत्र में कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं है, जिन्हें चुनौतियाँ पसंद है वह बैंक में नौकरी करना अवश्य पसंद करेंगे। बैंकिंग क्षेत्र में विभिन्न कार्यभार आलग-अलग समय में एक कर्मचारी को सौपे जाते हैं जिससे अनेक क्षेत्रों का कार्य सीख सकते हैं जो करियर को आगे बढ़ाने में अहम् रोल निभाता है।
एक पेशे के रूप में बैंकिंग को चुनने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको बैंक का CEO या MD बनने के लिए IIT’IAN या IAS या IIM से होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी प्रतिभा के दम पर बैंकिंग क्षेत्र के शीर्ष तक पहुंच सकते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण अरुंधति भट्टाचार्य का है- अंग्रेजी में बीए करने के बाद, 1977 में SBI में शामिल हो गई, और अब वह व्यावहारिक रूप से पूरे SBI को चला रही है। वह SBI की पहली महिला चेयरमैन हैं।
अंत में Thank You अथवा धन्यवाद कहें.
Quick Tips
- आत्मविश्वास रखें।
- अपने उत्तर पर बन्ने वाले प्रश्नों के लिए तैयार रहें।
- स्किल डेवलपमेंट के लिए दैनिक समाचार पत्र पढ़ें।
- इंटरव्यू टिप्स पढ़ें।
यह भी पढ़ें :




Bihar Civil Court Peon Previous Year Que...
SBI CBO 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ...
RBI असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लि...



