Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बारह लोग दो समानांतर पंक्तियों में, प्रत्येक पंक्ति में छह लोग, इस प्रकार बैठें हैं ताकि आसन्न बैठे व्यक्तियों के मध्य समान दूरी है। पंक्ति-1 में A, B, C, D, E और F बैठे हैं और वे सभी दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। पंक्ति-2 में P, Q, R, S, T और V बैठे हैं और वे सभी उत्तर की ओर उन्मुख हैं। इसलिए, दी गई बैठक व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठा प्रत्येक सदस्य दूसरी पंक्ति के दूसरे सदस्य की ओर उन्मुख है।
P, T के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। न तो P और न ही T पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे हैं। A, E के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। न तो A और न ही E , T या P की ओर उन्मुख हैं। A अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। R, A की ओर उन्मुख नहीं है और R पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। F और C के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। न तो F और न ही C, T की ओर उन्मुख हैं। C अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। V और Q के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। F, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A, V की ओर उन्मुख नहीं है।
Q1. V के दाएं स्थान पर कितने लोग बैठे हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) कोई नहीं
(e) पाँच
Q2. V, B से उसी प्रकार सम्बंधित है जिस प्रकार Q, C से सम्बंधित है। इसी समान पैटर्न से निम्नलिखित में से कौन P से सम्बंधित है?
(a) F
(b) A
(c) D
(d) E
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. V के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
(a) V, A की ओर उन्मुख है
(b) T, V का निकटतम पड़ोसी नहीं है
(c) C उस व्यक्ति की ओर उन्मुख है जो V के बाएं से दूसरे स्थान पर है
(d) V पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है
(e) R, V के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है
Q4. निम्नलिखित में से कौन पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठा है?
(a) D, F
(b) V, S
(c) Q, S
(d) B, D
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. निम्नलिखित में से कौन B की ओर उन्मुख है?
(a) V
(b) S
(c) Q
(d) R
(e) T
Q6. निम्न पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक जैसे हैं, निम्नलिखित में से कौन उस समूह से सम्बन्धित नहीं है?
(a) CEHL
(b) PRUY
(c) FHKO
(d) QSUX
(e) JLOS
Q7. शब्द ‘ATMOSPHERE’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके मध्य उतने ही वर्ण हैं जितने उनके मध्य अंग्रेजी वर्णमाला में आते हैं?
(a) एक
(b) तीन
(c) दो
(d) चार
(e) कोई नहीं
Q8. यदि शब्द GEOGRAPHY में, सभी स्वरों को इसके अगले वर्ण से और सभी व्यंजन को पिछले वर्ण से बदला जाता है, उसके बाद सभी वर्णों को बाएं से दाएं वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो दाएं छोर से चौथा वर्ण कौन-सा होगा?
(a) P
(b) B
(c) G
(d) O
(e) F
Q9. यदि संख्या ‘53982764’ में, विषम अंक में से एक घटाया जाता है और सम अंक में एक जोड़ा जाता है, उसके बाद संख्या को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो, बाएं छोर से तीसरे अंक और दाएं छोर से चौथे अंक का योग कितना होगा?
(a) 8
(b) 12
(c) 10
(d) 5
(e) इनमें से कोई नहीं
Q10. शब्द ‘OPTIMISM’ के पहले, तीसरे, छठे और आठवें वर्ण से बिना पुनरावर्ती के कितने शब्द बनाये जा सकते हैं?
(a) तीन
(b) एक
(c) कोई नहीं
(d) दो
(e) तीन से अधिक
Directions (11-14): निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
परिवार में तीन पीढ़ियों में नौ सदस्य और तीन विवाहित युगल हैं। परिवार में केवल चार पुरुष सदस्य हैं। Q, T का पुत्र है, T जो P की पुत्रवधू है। X,V का पिता है। R, S की माता है, S जो U का पिता है। S, W का दामाद है। V अविवाहित है और U की आंट है। X, R से विवाहित नहीं है।
Q11. निम्नलिखित में से कौन X का दामाद है?
(a) P
(b) S
(c) Q
(d) R
(e) U
Q12. R, Q के किस प्रकार संबंधित है?
(a) ग्रैंडफादर
(b) पिता
(c) बहन
(d) ग्रैंडमदर
(e) भाई
Q13. निम्नलिखित में से V का नेफ्यू कौन है?
(a) Q
(b) S
(c) R
(d) P
(e) T
Q14. T के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(a) T, U की माता है
(b) P, T का ससुर है
(c) X,T की माता है
(d) T, V की बहन है
(e) सभी सत्य है
Q15. यदि एक परिवार में 5 सदस्य हैं, K, P की सास है। L, R का पिता है। O, P का पुत्र है। R अविवाहित महिला है। तो K, O से किस प्रकार संबंधित है?
(a) माता
(b) पिता
(c) आंट
(d) ग्रैंडमदर
(e) बहन
10 सितम्बर, 2020 रीजनिंग क्विज के लिए PDF link
SOLUTIONS:


Download PDF of this Reasoning Quiz for IBPS PO 2020
Practice with Crash Course and Online Test Series for IBPS PO Prelims:



Bihar Civil Court Peon Prelims Exam Date...
RBI Office Attendant Previous Year Paper...
RBI Office Attendant Exam Date 2026 Out:...



