DSSSB Primary Teacher Notification 2025 Out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्राइमरी टीचर (PRT) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत कुल 1180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये वैकेंसी Directorate of Education और NDMC (New Delhi Municipal Council) में निकाली गई है। यहां देखें DSSSB PRT वैकेंसी 2025 की डिटेल्स, योग्यता, सैलरी और आवेदन लिंक सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
DSSSB PRT Recruitment 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
DSSSB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) है। उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, नीचे दी टेबल में आप DSSSB प्राथमिक शिक्षक भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियाँ और जानकारी देख सकते है
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पोस्ट का नाम | असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) |
| विज्ञापन संख्या | 05/2025 |
| कुल रिक्तियां | 1180 |
| आवेदन शुरू | 17 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | dsssbonline.nic.in |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| वेतनमान | ₹35,400 – ₹1,12,400/- (लेवल-6, ग्रुप B) |
DSSSB PRT Vacancy 2025 (कुल 1180 पद)
| विभाग | UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल | PwBD |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Directorate of Education | 434 | 278 | 153 | 62 | 128 | 1055 | 55 |
| NDMC | 68 | 28 | 13 | 7 | 9 | 125 | 6 |
| कुल | 502 | 306 | 166 | 69 | 137 | 1180 | 61 |
DSSSB Primary Teacher Recruitment 2025 Link
| DSSSB Primary Teacher Recruitment 2025 Link |
|
| Notification PDF | Click To Download |
| Apply Link | Click to Apply |
DSSSB Assistant Section Officer (ASO) 2026 Complete Batch | Hinglish | Online Live Classes by Adda 247Rs 955.46Enroll Now
Selection - DSSSB JE (Junior Engineer) | Live Classes + Recordings+ eBooks | Hinglish | Online Live Classes by Adda 247 | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,759.12Enroll Now
Teaching Exams ka Maha PackRs 2,722.72Enroll Now
DSSSB PRT Eligibility Criteria 2025
शैक्षणिक योग्यता
-
Directorate of Education के लिए:
-
सीनियर सेकेंडरी में न्यूनतम 50% अंक + 2 साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन / B.El.Ed / स्पेशल एजुकेशन, या
-
ग्रेजुएशन + 2 साल का D.El.Ed
-
CTET पेपर I पास होना अनिवार्य
-
हिंदी/उर्दू/पंजाबी/अंग्रेजी सेकेंडरी लेवल तक पढ़ी हो
-
-
NDMC के लिए:
-
सीनियर सेकेंडरी में 50% अंक (SC/ST के लिए 5% छूट)
-
2 साल का डिप्लोमा (ETE/JBT/DIET/B.El.Ed)
-
कक्षा 10 में हिंदी पास होना
-
CTET पेपर I पास होना आवश्यक
-
आयु सीमा (16/10/2025 तक)
-
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
DSSSB PRT Application Fee 2025
- General/OBC/EWS: ₹100
- SC/ST/महिला उम्मीदवार/PwBD/Ex-Servicemen: फीस नहीं लगेगी
- भुगतान मोड: ऑनलाइन (SBI e-pay)
- फीस एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं होगी।
DSSSB PRT Selection Process 2025
- ऑनलाइन आवेदन – DSSSB पोर्टल के माध्यम से।
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, लैंग्वेज स्किल्स, न्यूमेरिकल एबिलिटी और टीचिंग मेथडोलॉजी।
- इंटरव्यू/स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की जांच।
- फाइनल मेरिट लिस्ट – परीक्षा प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन
DSSSB PRT Salary 2025
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) के साथ अन्य भत्ते मिलेंगे। यह ग्रुप B, नॉन-गजटेड पद है।





SBI में 100 Finance Officer पद...
UPSSSC गन्ना पर्यव...
SBI PO 2026: देखें एसब...


