दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: जल्द होंगी 8000 से अधिक नई भर्तियां, जानें पदवार विवरण और एग्जाम डेट
दिल्ली पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही 8000 से अधिक पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल (ड्राइवर) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं।

दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 प्रक्रिया का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से और कुछ पदों पर स्वयं दिल्ली पुलिस द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि 149 पदों पर सीधी भर्ती दिल्ली पुलिस करेगी। भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल भी तय कर लिया गया है और परीक्षाएं सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: पदवार भर्ती विवरण, विज्ञापन और परीक्षा की संभावित तिथियाँ
| पद का नाम | कुल पद | विज्ञापन तिथि | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| सब-इंस्पेक्टर (Sub Inspector) | 212 | 16 जनवरी 2025 | 1-6 सितंबर 2025 |
| हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) | 404 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर-दिसंबर 2025 |
| हेड कांस्टेबल | 441 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर-दिसंबर 2025 |
| सिपाही (ड्राइवर) | 633 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर-दिसंबर 2025 |
| सिपाही (Constable GD) | 5293 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर-दिसंबर 2025 |
| एमटीएस (MTS) | 1176 | दिसंबर 2025 | जनवरी-फरवरी 2026 |
दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ-
-
दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 प्रक्रिया में 149 पदों पर सीधी भर्ती दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी।
-
कुल 8,159 रिक्तियां प्रस्तावित हैं।
-
पुलिस बल में अधिक महिला भर्ती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-
कुल पुलिसकर्मियों की संख्या 94,261 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
-
पुलिस स्टाफ की 36% कमी को दूर करने के लिए यह भर्ती आवश्यक है।
दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ-
-
सब इंस्पेक्टर भर्ती का विज्ञापन: 16 जनवरी 2025
-
SI परीक्षा की संभावित तिथि: 1-6 सितंबर 2025
-
अन्य पदों की परीक्षा: नवंबर से दिसंबर 2025
-
MTS परीक्षा: जनवरी-फरवरी 2026
दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 देश के लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। यदि आप पुलिस सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू करें, सही समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारियों में कोई कसर न छोड़ें-





IBPS Clerk Registration 2026 Last Date E...
इंडियन ओवरसीज़...
SBI Clerk Notification 2026 Out: 9,766 ...


