CTET Calculation Sheet 2026:Central Board of Secondary Education (CBSE) ने CTET February 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए OMR शीट, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर या इस पोस्ट मे नीचे दिए लिंक से अपनी स्कैन की गई OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
CTET Calculation Sheet 2026 क्या है?
CTET Calculation Sheet वह डॉक्यूमेंट है, जिसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक और स्कोर कैलकुलेशन का पूरा विवरण होता है। जिन उम्मीदवारों को अपनी OMR शीट के साथ डिटेल स्कोर कैलकुलेशन चाहिए, वे इसके लिए अलग से आवेदन कर सकते हैं।
CTET Calculation Sheet 2026 Notice
CTET Calculation Sheet 2026 को लेकर Central Board of Secondary Education (CBSE) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के अनुसार, फरवरी 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं और ₹500 शुल्क के साथ आवेदन करके Calculation Sheet प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन 01 मई 2026 तक स्पीड पोस्ट या निर्धारित पते पर जमा करना होगा, जिसके बाद बोर्ड द्वारा OMR कॉपी और कैलकुलेशन शीट केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाएगी।
Click Here to Download – CTET Calculation Sheet 2026 Notice

₹500 में ऐसे मंगवाएं CTET Calculation Sheet
- उम्मीदवारों को ₹500 का बैंक ड्राफ्ट बनाना होगा (Secretary, CBSE के नाम)
- आवेदन में अपना नाम, रोल नंबर और पता स्पष्ट रूप से लिखें
- आवेदन Director, CTET, Dwarka, New Delhi के पते पर भेजें
- आवेदन स्पीड पोस्ट या स्वयं जमा करना होगा
- अंतिम तिथि: 01 मई 2026
ध्यान दें: Calculation Sheet केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाएगी
महत्वपूर्ण निर्देश
- RTI के तहत पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भी दोबारा आवेदन करना होगा
- अधूरे या गलत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
- अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन मान्य नहीं होगा
- बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा
CTET OMR Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- CTET OMR Sheet 2026 लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
- OMR शीट स्क्रीन पर देखें
- PDF डाउनलोड करें
CTET Calculation Sheet 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है, जो अपने स्कोर का सटीक विश्लेषण करना चाहते हैं। इसलिए समय रहते आवेदन करें और अपने प्रदर्शन का सही मूल्यांकन करें।


Bihar Assistant Professor Recruitment 20...
एम-पैक्स में होगी 20,000 भर्तियां: सहकार...
पंजाब और सिंध बैंक LBO सिलेबस 2026, जाने...


