छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक (Constable) भर्ती परीक्षा 2025 (PHQC25) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। CG व्यापम पुलिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
CG व्यापम पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 (रविवार) को होगा। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है. यहां आप CG व्यापम पुलिस भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी देख सकते है
CG Vyapam Police Constable भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
इवेंट | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुरू | 05 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक) |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 08 सितंबर 2025 |
लिखित परीक्षा की तिथि | 14 सितंबर 2025 (रविवार) |
परीक्षा का समय | प्रातः 10:00 से 12:00 बजे |
परीक्षा केंद्र | राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में |
CG Vyapam Police Constable भर्ती 2025 Notification PDF
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने पुलिस आरक्षक (Constable) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना PDF जारी कर दिया है। यह महत्वपूर्ण दस्तावेज अब आप CG Police की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें भर्ती से संबंधित सभी विवरण—जैसे पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, परीक्षा शेड्यूल आदि—विस्तार से बताए गए हैं। यह पीडीएफ खासकर उन उम्मीदवारों के लिए अत्यंत फायदेमंद है, जो भर्ती अभियान से जुड़े सभी नियमों को समझकर सटीक तैयारी करना चाहते हैं.
यहाँ से डाउनलोड करें CG Vyapam Police Constable भर्ती 2025: अधिसूचना PDF
CG Vyapam Police Constable भर्ती 2025 के लिए यहाँ से करें आवेदन
CG Vyapam Police Constable भर्ती 2025: आरक्षक (Constable) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार Vyapam CG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पोस्ट में दिए लिंक से 27 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा।
CG व्यापम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
आवेदन प्रक्रिया
-
उम्मीदवारों को सबसे पहले Vyapam Profile Registration पर पंजीकरण करना होगा।
-
इसके बाद Vyapam CG वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा।
-
आवेदन पूरा करने के बाद फाइनल Submit करना आवश्यक होगा।
-
सफल पंजीकरण के बाद ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।