केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (Central Administrative Tribunal – CAT) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र न्यायिक संस्था है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों से संबंधित सेवा मामलों — जैसे भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनात्मक कार्यवाही आदि — का त्वरित निपटारा और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
जानिए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) की स्थापना वर्ष 1985 में संविधान के अनुच्छेद 323-A और Administrative Tribunals Act, 1985 के तहत की गई थी, ताकि कर्मचारियों को पारंपरिक न्यायालयों की तुलना में एक तेज़ और प्रभावी न्याय प्रणाली उपलब्ध कराई जा सके।
CAT के मुख्य कार्य और उद्देश्य
- केंद्र सरकार, सार्वजनिक प्राधिकरण या उनके अधीन किसी भी सरकारी कर्मचारी के सेवा संबंधी मामलों का न्यायिक समाधान करना।
- इसमें एक चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन, न्यायिक सदस्य और प्रशासनिक सदस्य होते हैं। चेयरमैन आमतौर पर उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश होते हैं।
- इसका मुख्यालय दिल्ली में है और देश भर में 19 प्रमुख बेंच हैं।
- CAT पारंपरिक सिविल प्रक्रिया संहिता का पालन नहीं करता, बल्कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के आधार पर त्वरित निर्णय देता है।
- इसके आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
RRB Group D महत्वपूर्ण पोस्ट:
-
- RRB Group D CAT Verdict Live Update (4 नवंबर 2025): आज होगी अहम सुनवाई, जानें क्या कहेगा CAT कोर्ट
- RRB Group D Court Case History: क्यों अटकी RRB Group D परीक्षा? जानें पूरी केस हिस्ट्री और उम्मीदवारों की मांगें
- RRB Group D 2025 Court Case Update: आज आ सकता है RRB Group D पर फैसला!? जानें सुनवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलू
RRB Group D पर CAT का क्या रोल है?
वर्तमान में RRB Group D परीक्षा पर कोर्ट केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई CAT में हो रही है। दिल्ली हाईकोर्ट में अवमानना याचिका के बाद भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी थी, और अब CAT ने यह निर्देश दिया है कि अंतिम फैसले तक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कोई भी नई कार्यवाही न करें। लाखों उम्मीदवार CAT के 4 नवंबर 2025 के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद परीक्षा की नई तिथि घोषित होगी।
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण सरकारी कर्मचारियों के विवादों का निपटारा करने वाला विशेषज्ञ न्यायिक मंच है, जो RRB Group D जैसे मामलों में त्वरित और न्यायपूर्ण फैसले देने में सक्षम है। यह कर्मचारियों व परीक्षार्थियों के लिए न्याय प्राप्ति का एक सशक्त माध्यम है।
RRB Group D पर CAT की कौन सी बेंच कर रही है सुनवाई
RRB Group D कोर्ट केस की CAT (केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण) में अगली सुनवाई 4 नवंबर 2025 (आज) है। सुनवाई पोस्ट लंच (दोपहर के बाद) समय पर निर्धारित की गई है। इस मामले की सुनवाई दिल्ली स्थित CAT की दिल्ली बेंच द्वारा की जा रही है।
इसमें रेलवे बोर्ड और अन्य पक्ष इस बात पर चर्चा करेंगे कि RRB Group D परीक्षा के लिए केवल ITI पास या 10वीं पास उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा या नहीं।
- बेंच: दिल्ली CAT बेंच (Principal Bench, New Delhi)
- सुनवाई का समय: 4 नवंबर 2025, दोपहर के बाद (Post Lunch)
- फैसला: योग्यता और परीक्षा तिथि पर अंतिम निर्णय आज जारी होने की संभावना


BPSC 71st CCE Previous Year Question Pap...
CG TET Result 2026: रिजल्ट कब जारी होगा?...
BPSC Exam Calendar 2026 Out: 70वीं–72वीं...



