BSSC Welfare Organiser और LDC परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड जारी, 29 जून को होगी लिखित परीक्षा
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वेलफेयर ऑर्गनाइजर और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 29 जून 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSSC Welfare Organiser & Lower Division Clerk Recruitment 2025: Overview
Recruitment Organization | Bihar Staff Selection Commission (BSSC) |
Post Name | Welfare Organiser & Lower Division Clerk |
Advt No. | 02/2025 |
Vacancies | Welfare Organiser – 25
Lower Division Clerk (LDC) – 31 |
Salary/ Pay Scale | Pay Level- 3 |
Job Location | Bihar |
Mode of Apply | Online |
Official Website | bssc.bihar.gov.in |
BSSC Welfare Organiser & LDC Exam Date 2025 Notice
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वेलफेयर ऑर्गनाइजर और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों के लिए लिखित परीक्षा की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 29 जून 2025 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर OMR आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों और अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को BSSC Welfare Organiser & LDC Admit Card 2025 डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ें –
CLICK HERE TO DOWNLOAD THE OFFICIAL NOTICE
BSSC Welfare Organiser & Lower Division Clerk Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
इवेंट | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 11 अप्रैल 2025 |
आवेदन प्रारंभ | 25 अप्रैल 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 21 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 29 जून 2025 (रविवार) |
BSSC Welfare Organiser & Lower Division Clerk Written Exam Admit Card 2025
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वेलफेयर ऑर्गनाइजर और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए लिंक से रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट स्पष्ट हो और परीक्षा के दिन वैध फोटो पहचान पत्र के साथ केंद्र पर समय से पहुंचें-
CLICK HERE TO DOWNLOAD THE ADMIT CARD
नोट: परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आयोग की वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है।