BSSC CGL-4 Notification जल्द: आयोग ने दी 15 दिनों में विज्ञापन जारी करने की जानकारी
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। BSSC CGL-4 भर्ती को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अब ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने संकेत दिया है कि CGL-4 भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन आगामी 15 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।
क्यों है BSSC CGL-4 इतनी महत्वपूर्ण भर्ती?
- यह भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए होती है।
- इसमें बड़ी संख्या में सीटें आती हैं, जिनमें सेवा, प्रशासन, राजस्व, आपूर्ति, पंचायत, श्रम आदि विभागों के पद शामिल होते हैं।
- पिछली बार BSSC CGL-3 (Adv. 01/2022) के तहत हजारों पदों पर भर्ती हुई थी।
BSSC CGL-4 भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह बहुत बड़ा अपडेट है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विज्ञापन किसी भी दिन जारी हो सकता है। ऐसे में अब और देरी न करें—अभी से तैयारी की रणनीति बनाएं और Adda247 की मदद से खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार करें।
संभावित पद और पात्रता
| श्रेणी | विवरण |
| शैक्षिक योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास |
| उम्र सीमा | सामान्य श्रेणी के लिए 21-37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट) |
| पदों की प्रकृति | ग्रुप-‘B’ और ‘C’ स्तर के पद जैसे कि सचिवालय सहायक, योजना सहायक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदि |
BSSC CGL-4 Notification: क्या हो सकता है टाइमलाइन?
| प्रक्रिया | अनुमानित समय |
| Notification जारी होने की संभावना | जुलाई के अंतिम सप्ताह तक |
| आवेदन प्रक्रिया | नोटिफिकेशन के साथ ही शुरू |
| प्रीलिम्स परीक्षा | अक्टूबर–नवंबर 2025 के बीच |
अब करें तैयारी शुरू – Adda247 आपके साथ
Adda247 पर BSSC CGL-4 की संपूर्ण तैयारी के लिए उपलब्ध हैं:
- Full-Length Mock Tests (Based on Latest Pattern)
- Bilingual Live Classes by Experts
- Practice Sets और Topic-wise Quizzes
- Previous Year Question Papers with Solutions








MP RAEO Recruitment 2026: : 2784 पद...
IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: Prelims ...
RRB Section Controller Recruitment 2026:...


