Latest Hindi Banking jobs   »   BOB Apprentice Exam Date 2026

BOB Apprentice Exam Date 2026 जारी: 5000 पदों की परीक्षा 21 जून को Exam, देखें पूरा Schedule

Bank of Baroda ने Apprentice Recruitment 2026 के तहत 5000 पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब सभी उम्मीदवार परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी जानना चाहते हैं।

इस लेख में आपको BOB Apprentice Exam 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जैसे महत्वपूर्ण तिथियाँ, चयन प्रक्रिया (Online Exam, Document Verification और Local Language Test), परीक्षा पैटर्न, विषयवार प्रश्न वितरण और अन्य जरूरी अपडेट

Bank of Baroda Apprentice Exam Date 2026 Notice

Bank of Baroda Apprentice Exam Date 2026 जारी कर दी गई है। BOB ने 5000 अप्रेंटिस पदों के लिए परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है, आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।अब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम चरण में मजबूत करें क्योंकि परीक्षा नजदीक है।

Bank of Baroda Apprentice Exam Date 2026

BOB Apprentice Exam 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी 19 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 19 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (विस्तारित) 15 जून 2026
BOB Apprentice Exam Date 2026 21 जून 2026

BOB चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Bank of Baroda Apprentice भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (Objective Type)
  2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  3. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Test)

सभी चरण अनिवार्य हैं।

Bank of Baroda Apprentice परीक्षा पैटर्न 2026

BOB Apprentice परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। यदि आप Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी है।

BOB Apprentice परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective) होगी।

परीक्षा माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी (General English केवल अंग्रेजी में)

विषय प्रश्न अंक
सामान्य / वित्तीय जागरूकता 25 25
गणितीय क्षमता एवं रीजनिंग 25 25
कंप्यूटर ज्ञान 25 25
सामान्य अंग्रेजी 25 25
कुल 100 100

तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  • रोजाना करें करेंट अफेयर्स की तैयारी
  • रीजनिंग और क्वांट पर फोकस बढ़ाएँ
  • कंप्यूटर के बेसिक टॉपिक्स मजबूत करें
  • नियमित मॉक टेस्ट लगाएँ (60 मिनट प्रैक्टिस)

FAQs

BOB Apprentice Exam 2026 कब होगा?

BOB Apprentice परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होगी।

BOB Apprentice भर्ती में कितनी वैकेंसी हैं?

BOB में कुल 5000 Apprentice पद हैं।

BOB Apprentice परीक्षा की अवधि कितनी है?

BOB Apprentice परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: