बिहार विधान सभा पुस्तकालय सहायक और अन्य पदों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट और अगली प्रक्रिया
बिहार विधान सभा सचिवालय ने पुस्तकालय सहायक, उर्दू अनुवादक, उर्दू सहायक और अनुवादक (अंग्रेजी/हिंदी) पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
मेरिट लिस्ट जारी, मुख्य परीक्षा की तिथि जल्द
बिहार विधान सभा की आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर 7 मई 2025 को यह परिणाम घोषित किया गया। मेरिट लिस्ट को उम्मीदवारों की वरीयता, प्राप्त अंकों और आरक्षण कोटियों के आधार पर तैयार किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब अगली मुख्य परीक्षा के लिए तैयार रहना होगा, जिसकी तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अधिक अपडेट्स के लिए Adda247 के साथ जुड़े रहें। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे लेख में दिया गया है।
बिहार विधान सभा भर्ती 2024: अवलोकन
| भर्ती संगठन | बिहार विधान सभा सचिवालय |
| पोस्ट नाम | पुस्तकालय सहायक
उर्दू अनुवादक उर्दू सहायक अनुवादक (अंग्रेजी/हिंदी) |
| कुल रिक्तियां | 07 |
| नौकरी का स्थान | बिहार |
| वर्ग | बिहार विधान सभा भर्ती 2024 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 13/12/2024 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15/12/2024 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.vidhansabha.bih.nic.in |
रिजल्ट PDF डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके बिहार विधान सभा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
आगामी प्रक्रियाएं और सलाह
सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित तारीखें, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारियों के लिए नियमित रूप से बिहार विधान सभा की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। मुख्य परीक्षा के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया की जाएगी।


MPESB Police SI and Subedar Result 2026 ...
Rajasthan 4th Grade Result Score Card 20...
Bihar Jeevika Result 2025-26: कब जारी हो...



