बिहार विधान सभा सचिवालय ने कनीय लिपिक (Junior Clerk) प्रारम्भिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी, और अब सफल अभ्यर्थियों की सूची आरक्षण कोटि के अनुसार जारी कर दी गई है। यहाँ देखें बिहार विधान सभा सचिवालय Junior Clerk कोटिवार रिजल्ट, रोल नंबर लिस्ट और अगली परीक्षा की पूरी जानकारी
Bihar Vidhan Sabha Junior Clerk Prelims Result 2025 – महत्वपूर्ण जानकारी
| इवेंट | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | बिहार विधान सभा कनीय लिपिक प्रारम्भिक परीक्षा 2025 |
| विज्ञापन संख्या | 2/2024 |
| परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 |
| रिजल्ट जारी | 13 अगस्त 2025 |
| अगला चरण | हिंदी टंकण जाँच (Kruti Dev Font) |
| नोट | पात्रता की जांच हर चरण में होगी |
बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Bihar Vidhan Sabha Junior Clerk Prelims Result 2025 PDF डाउनलोड करें
Bihar Vidhan Sabha Junior Clerk Prelims Result 2025 PDF डाउनलोड करने के स्टेप्स
-
सबसे पहले बिहार विधान सभा की आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Recruitment या नियुक्ति सेक्शन को ओपन करें।
-
“Junior Clerk Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट PDF नई विंडो में खुलेगा।
-
PDF में अपना नाम या रोल नंबर Ctrl+F से सर्च करें।
-
PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
कितने अभ्यर्थी हुए सफल?
प्रारम्भिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों में —
-
अनारक्षित (UR): 80 उम्मीदवार
-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 20 उम्मीदवार
-
अनुसूचित जाति (SC): 30 उम्मीदवार
-
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 40 उम्मीदवार
-
पिछड़ा वर्ग (BC): 20 उम्मीदवार
महत्वपूर्ण नोट
-
रिजल्ट में किसी भी प्रकार की टंकण या लिपिकीय त्रुटि सुधार के अधीन है।
-
चयनित उम्मीदवारों की पात्रता अंतिम परिणाम से पहले हर चरण में जांची जाएगी।
-
हिंदी टंकण जाँच परीक्षा Kruti Dev Font में होगी। तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।


Rajasthan 4th Grade Result Score Card 20...
Bihar Jeevika Result 2025-26: कब जारी हो...
MPESB Police SI and Subedar Result 2026 ...



