बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का इंतज़ार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है! बाबासाहेब भीमरराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुज़फ्फरपुर ने 6 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से बिहार BEd CET फाइनल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद यह अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने Bihar B.Ed Common Entrance Test (CET) 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए परीक्षा दी थी, वे अब अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ आपको परिणाम, टॉपर्स, क्वालिफाइंग मार्क्स और आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा रही है।
बिहार B.Ed इंटीग्रेटेड फाइनल रिजल्ट 2025 जारी
बिहार B.Ed इंटीग्रेटेड फाइनल रिजल्ट 2025 अब आधिकारिक रूप से आउट हो चुका है। जिन्होंने 4 वर्षीय B.A.-B.Ed और B.Sc.-B.Ed कोर्स के लिए परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब अपना अंतिम स्टेटस देख सकते हैं।
यह परिणाम 2025–28 सत्र के लिए काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी किया गया है। छात्र अब अपने Allotment Details ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और निर्धारित तिथियों के अंदर अपने अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन फॉर्मेलिटीज पूरी कर सकते हैं।
फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही योग्य अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट कन्फर्मेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।
Share Your Result For an Exciting Prize
बिहार BEd CET रिजल्ट 2025: महत्वपूर्ण बिन्दु
| बिहार BEd CET रिजल्ट 2025 | |
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | Bihar CET Integrated B.Ed 2025 (CET-INT-B.Ed) |
| आयोजक संस्था | Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (BRABU) |
| परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर 2025 |
| मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
| रिजल्ट स्थिति | जारी |
| लिखित परीक्षा रिजल्ट जारी | 4 नवंबर 2025 |
| फाइनल रिजल्ट जारी | 6 दिसंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharcetintbed-brabu.in |
बिहार BEd CET रिजल्ट 2025 PDF डाउनलोड लिंक
नीचे दिया गया डायरेक्ट लिंक उपयोग करके आप बिहार BEd CET रिजल्ट 2025 PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही आप टॉपर लिस्ट और अपनी पूरी मार्कशीट देख सकते हैं।
बिहार शिक्षक भर्ती Maha Pack | BPSC TRE 4.0 & 5.0 | STET | Headmaster | Head Teacher | B.Ed | D.El.EdRs 1,989.90Enroll Now
बिहार शिक्षक भर्ती Maha Pack | BPSC TRE 4.0 | Bihar STET | Head-Master | B.Ed | D.El.EdRs 1,989.90Enroll Now
Bihar Mahapack: BPSC AEDO, BSSC CGL4/कार्यालय परिचारी/इंटर लेवल (10+2), SI/Constable, Civil Court, B.Ed. D.El.Ed. & MoreRs 1,319.78Enroll Now






LIC AAO फाइनल रिजल्...
Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026:...
RRB Section Controller Result 2026 Out: ...


