Latest Hindi Banking jobs   »   बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी मेन्स परीक्षा...

बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026: 22 मार्च पेपर रिव्यू, देखें Difficulty Level और Good Attempts

बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी मेन्स परीक्षा 22 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई है और अब उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन करने में जुटे हैं। छात्रों के फीडबैक के अनुसार पेपर का स्तर Easy to Moderate रहा, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को बढ़त मिली।

इस बार परीक्षा में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला और पेपर का पैटर्न पहले जैसा ही रहा। जिन उम्मीदवारों ने speed + accuracy का संतुलन बनाए रखा, उन्होंने अच्छे प्रयास किए।

 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026: Difficulty Level

सेक्शन कठिनाई स्तर
इंग्लिश भाषा आसान से मध्यम
सामान्य जागरूकता आसान से मध्यम
गणित (Arithmetic) आसान से मध्यम
रीजनिंग (Psychometric Test) आसान से मध्यम
कुल मिलाकर आसान से मध्यम

 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी मेन्स सेक्शन-वाइज परीक्षा विश्लेषण

बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026 से साफ है कि इस बार पेपर संतुलित रहा। जिन उम्मीदवारों ने नियमित प्रैक्टिस और सही स्ट्रेटेजी अपनाई, उनके लिए यह एक अच्छा मौका साबित हुआ। अब समय है अपने प्रदर्शन का सही मूल्यांकन करने और आगे की तैयारी को और मजबूत बनाने का।

1. इंग्लिश भाषा

इंग्लिश सेक्शन आसान से मध्यम रहा और ज्यादातर प्रश्न बेसिक ग्रामर और कॉम्प्रिहेंशन से थे।

  • Reading Comprehension – 6-7 प्रश्न
  • Error Detection – 3-4 प्रश्न
  • Word Rearrangement – 2-3 प्रश्न
  • Misc – 11-14 प्रश्न

कुल प्रश्न: 25

 

2. गणित (Elementary Arithmetic)

यह सेक्शन थोड़ा समय लेने वाला था लेकिन बेसिक मजबूत होने पर स्कोरिंग रहा।

  • Simplification – 5
  • Missing Series – 2
  • DI Caselet – 2
  • Profit & Loss, Average, Percentage – 3-4
  • Misc – 12

कुल प्रश्न: 25

 

3. रीजनिंग (Psychometric Test)

रीजनिंग में कुछ प्रश्न टाइम-कंज्यूमिंग थे, खासकर पजल्स।

  • Seating Arrangement – 5
  • Puzzle – 5
  • Direction & Distance – 3-5
  • Blood Relation – 3
  • Misc – 4-6

कुल प्रश्न: 25

 

4. सामान्य जागरूकता (GA)

GA सेक्शन स्कोरिंग रहा, जिसमें स्टैटिक GK और करंट अफेयर्स दोनों शामिल थे।

  • Static GK – 20-22
  • Current Affairs – 2-3
  • Sports – 2

पूछे गए कुछ प्रश्न:

  • मेघालय की राजधानी
  • महाराष्ट्र के CM
  • गिर नेशनल पार्क
  • स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े स्लोगन

 

Also check,

बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी (Peon) मेन्स परीक्षा 2026: GA सेक्शन बना गेम चेंजर, देखें पूछे गए सभी सवाल

 

Most Scoring Sections (टॉपर स्ट्रेटेजी)

  1. इंग्लिश भाषा – आसान और तेज़ी से हल होने वाला
  2. सामान्य जागरूकता – नियमित करंट अफेयर्स पढ़ने वालों के लिए बेस्ट
  3. गणित – बेसिक मजबूत होने पर हाई स्कोरिंग
  4. रीजनिंग – प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट जरूरी

अभी से स्मार्ट तैयारी शुरू करें और अगली परीक्षा में सफलता पाएं!

prime_image

FAQs

बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी मेन्स परीक्षा 2026 का स्तर कैसा रहा?

परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम रहा।

इस परीक्षा में सबसे स्कोरिंग सेक्शन कौन सा था?

इंग्लिश और सामान्य जागरूकता सबसे स्कोरिंग रहे।

क्या इस बार पेपर में कोई बड़ा बदलाव था?

नहीं, परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहा।

अच्छे प्रयास (Good Attempts) कितने रहे?

अच्छी तैयारी वाले उम्मीदवार 70-80+ प्रश्न सही तरीके से अटेम्प्ट कर पाए

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me