बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे IT प्रोफेशनल्स के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। Bank of Baroda IT SO Recruitment 2026 Notification आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है, जिसके तहत 418 Specialist Officer (IT) पदों पर भर्ती की जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती अभियान के तहत Software Development, AI, Cloud Computing, Data Science, Database, Finacle, API और Networking जैसे आधुनिक और हाई-डिमांड टेक्नोलॉजी प्रोफाइल्स शामिल हैं, जो इसे 2026 की सबसे बड़ी IT बैंक भर्ती बनाते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF जरूर पढ़ें ताकि पात्रता, अनुभव और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके।
Bank of Baroda IT SO Notification 2026 PDF – यहाँ से डाउनलोड करें
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ भर्ती Vacancy 2026: पोस्ट-वाइज विवरण
बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस भर्ती के तहत Senior Manager, Manager और Officer लेवल पर कुल 418 पद घोषित किए हैं।
कुल वैकेंसी: 418 पद
प्रमुख प्रोफाइल्स में शामिल हैं:
- Full Stack Developer (JAVA / MERN)
- AI Engineer / Data Scientist
- Cloud Engineer
- Database Administrator (Oracle / SQL / PostgreSQL)
- Finacle Developer
- Network & Server Administrator
- Mobile App Developer
- Enterprise Architect
सम्मान-Samman 2.0 BPSC TRE 4.0 (PRT 1-5) Complete Foundation Batch 2026 | Online Live Classes by Adda247Rs 1,249.75Enroll Now
Bihar Mahapack: BPSC AEDO, BSSC CGL4/कार्यालय परिचारी/इंटर लेवल (10+2), SI/Constable, Civil Court, B.Ed. D.El.Ed. & MoreRs 1,499.75Enroll Now
Bank Maha Pack Plus with English Medium Book KitRs 7,149.00Enroll Now
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ भर्ती 2026 – Eligibility Criteria
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होना अनिवार्य है:
- B.E / B.Tech
- M.E / M.Tech
- MCA
- (Computer Science / IT / ECE से)
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ भर्ती 2026 – आयु सीमा
- Officer: 22–32 वर्ष
- Manager: 24–34 वर्ष
- Senior Manager: 27–37 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट)
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार यहाँ दिए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन / लॉग-इन करें
- व्यक्तिगत व प्रोफेशनल डिटेल्स भरें
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ Application Fee 2026
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| General / EWS / OBC | ₹850 + GST |
| SC / ST / PWD / Women | ₹175 + GST |
शुल्क नॉन-रिफंडेबल है।
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Bank of Baroda IT SO 2026 चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं:
- Application Screening
- Online Test (यदि लागू)
- Psychometric Test
- Group Discussion / Interview
केवल न्यूनतम पात्रता पूरी करने से चयन की गारंटी नहीं होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी एसओ भर्ती 2026: सैलरी और भत्ते
Bank of Baroda IT SO पदों पर मिलने वाला पैकेज बैंकिंग सेक्टर में सबसे आकर्षक माना जाता है।
बेसिक पे और CTC
- Scale I: ₹48,480 (CTC ₹12–14 लाख)
- Scale II: ₹64,820 (CTC ₹15–18 लाख)
- Scale III: ₹85,920 (CTC ₹20 लाख+)
भत्ते और सुविधाएं
- DA, HRA, CCA
- मेडिकल सुविधा
- LTC
- स्टाफ लोन
- 3 साल का सर्विस बॉन्ड (₹1.5 लाख)


RRB Section Controller Recruitment 2026:...
RRB ALP Recruitment 2026 Out: 11127 प...
SBI में 100 Finance Officer पद...


