Latest Hindi Banking jobs   »   Bank of Baroda Clerk Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क पदों पर आवेदन की लास्ट डेट – अभी करें अप्लाई -बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन!

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 के तहत स्पोर्ट्स कोटा में 30 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। अगर आप बैंक में नौकरी चाहते हैं लेकिन लिखित परीक्षा से बचना चाहते हैं, यह आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 12 मई को समाप्त हो रही है, इसीलिए जो उम्मीदवार आवेदन करना कहते है वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन पूरी तरह उम्मीदवारों के खेल प्रदर्शन और ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यहाँ बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 के लिए आवेदन तिथि, योग्यता, फीस, सैलरी और पूरी डिटेल दी गई है.

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 अपडेट

  • पद का नाम: Customer Service Associate (Clerk)
  • कुल पद: 30
  • भर्ती आधार: स्पोर्ट्स कोटा
  • जॉब टाइप: रेगुलर
  • आवेदन शुरू: 22 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 12 मई 2026

क्यों खास है बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026?

  • बिना परीक्षा बैंक नौकरी
  • खिलाड़ियों के लिए गोल्डन चांस
  • अच्छी सैलरी + सरकारी सुविधाएं
  • कम पद लेकिन हाई क्वालिटी चयन

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026: Notification PDF Out

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत खेल कोटे के माध्यम से क्लर्क पदों पर योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं और पात्रता, खेल उपलब्धि, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026: Notification PDF

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 वैकेंसी डिटेल

खेल स्थान पद
क्रिकेट दिल्ली, मुंबई 9
कबड्डी मुंबई 11
टेबल टेनिस चेन्नई, मुंबई 2
फुटबॉल मुंबई 8
कुल 30

24 पद पुरुष और 6 पद महिला उम्मीदवारों के लिए

Bank of Baroda Clerk भर्ती 2026 आवेदन लिंक

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार यहाँ दिए लिंक के माध्यम से केवल आज तक ही Bank of Baroda Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती – 2026 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और निर्धारित समय सीमा से पहले शुल्क का भुगतान जरूर करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें, क्योंकि आगे की जानकारी (फील्ड ट्रायल आदि) इसी के माध्यम से भेजी जाएगी।

Click to Apply Online for Bank of Baroda Clerk Recruitment 2026 (Link Active)

योग्यता (Eligibility Criteria)

शैक्षिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

स्पोर्ट्स योग्यता

  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व
  • Khelo India या जूनियर नेशनल में मेडल
  • यूनिवर्सिटी/स्कूल लेवल प्रतियोगिता में भागीदारी

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 28 वर्ष

स्पोर्ट्सपर्सन को 5 वर्ष तक की छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
General/OBC/EWS ₹850
SC/ST/Women ₹175

चयन प्रक्रिया (No Exam)

  1. आवेदन शॉर्टलिस्टिंग
  2. फील्ड ट्रायल (स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट)
  3. फाइनल चयन

कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी

FAQs

बैंक ऑफ बड़ौदा क्लर्क भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

बैंक ऑफ बड़ौदा क्लर्क भर्ती 2026 में कुल 30 पद शामिल हैं।

क्या बैंक ऑफ बड़ौदा क्लर्क भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, क्या बैंक ऑफ बड़ौदा क्लर्क भर्ती 2026 में चयन केवल स्पोर्ट्स ट्रायल के आधार पर होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

बैंक ऑफ बड़ौदा क्लर्क भर्ती 2026 के लिए 12 मई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: