अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की उन छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 शुरू की है जिन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। यह स्कॉलरशिप पहली बार अंडरग्रेजुएट या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं को प्रदान की जाएगी, जिसमें उन्हें पूरे कोर्स की अवधि तक हर साल 30,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में मिलेंगे। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और समानता को बढ़ावा देना है।
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025: पूरी जानकारी
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 की घोषणा की गई है. पहली बार अंडरग्रेजुएट या डिप्लोमा कोर्स के लिए वार्षिक 30,000 रुपये सीधे बैंक खाते में जमा किए जाएंगे. यहां अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अधिक जानकारी दी गई है
पात्रता मापदंड
- आवेदक छात्रा हो और किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल/कॉलेज से कक्षा 10 और 12 पास कर चुकी हो।
- वह 2025-26 शैक्षणिक सत्र में भारत के किसी भी सरकार या विश्वसनीय निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में पहली बार अंडरग्रेजुएट या डिप्लोमा कोर्स (2-5 वर्ष का) में दाखिला लिया हो।
- केवल पहली बार प्रवेश लेने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
- “What We Do” सेक्शन में जाकर “Education” पर क्लिक करें और अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की जानकारी देखें।
- नए उम्मीदवार “New Applicants Cohort 2025” में रजिस्ट्रेशन करें, पूर्व आवेदक लॉगिन कर सकते हैं।
- फार्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने के बाद प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
आवश्यक दस्तावेज़
- 2×2 इंच पासपोर्ट साइज़ फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- आधार कार्ड की फ्रंट साइड की स्कैन कॉपी जिसमें नाम, फोटो, जन्म तिथि और लिंग स्पष्ट हो
- बैंक पासबुक का फ्रंट पेज
- कक्षा 10 और 12 के मार्कशीट
छात्रवृत्ति राशि और अंतिम तिथि
इस स्कॉलरशिप के तहत रु. 30,000 प्रति वर्ष सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किया जाएगा, जो पूरे कोर्स की अवधि तक जारी रहेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है, इसलिए आवेदन समय रहते करें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।


IBPS क्लर्क प्रीलà...
बिहार पुलिस SI पà¤...
बैंक प्रीलिम्स...


