अगर आप Artificial Intelligence, Machine Learning, Generative AI और LLM में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आईबीपीएस डिप्टी मैनेजर AI एप्लीकेशन डेवलपर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
क्यों खास है आईबीपीएस AI एप्लीकेशन डेवलपर भर्ती
- Annual CTC: ₹17.15 लाख (लगभग)
- पोस्टिंग: IBPS, मुंबई
- सेलेक्शन प्रोसेस: ऑनलाइन परीक्षा + स्किल टेस्ट + ग्रुप एक्सरसाइज + इंटरव्यू
यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो Python, AI Tools, NLP, Data Science और LLM Fine-Tuning में अनुभव रखते हैं।
आईबीपीएस ने AI एप्लीकेशन डेवलपर भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
- चयन प्रक्रिया: मार्च / अप्रैल 2026
आईबीपीएस डिप्टी मैनेजर AI एप्लीकेशन डेवलपर भर्ती 2026 – नोटिफिकेशन
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF में इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई हैं। इसमें योग्यता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे पद के लिए निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करते हैं।
IBPS Deputy Manager AI Application Developer 2026 – Click Here to Download Notification
आईबीपीएस डिप्टी मैनेजर AI एप्लीकेशन डेवलपर भर्ती 2026 Apply Online Link
उम्मीदवार डिप्टी मैनेजर AI एप्लीकेशन डेवलपर (Grade E) पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट “Apply Online” लिंक उपलब्ध कराया गया है। पात्र अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक कर निर्धारित तिथियों के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
IBPS Deputy Manager AI Application Developer 2026 – Click Here to Apply Online
आईबीपीएस AI एप्लीकेशन डेवलपर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं
- “CLICK HERE TO APPLY ONLINE” पर क्लिक करें
- New Registration करें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- ₹1000 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
पद का नाम और वेतन
| पद | ग्रेड | बेसिक पे | कुल मासिक वेतन (लगभग) | सालाना CTC |
|---|---|---|---|---|
| Deputy Manager – AI Application Developer | Grade E | ₹44,900 | ₹90,100 | ₹17.15 लाख |
इसके अलावा PF, मेडिकल, LTC, हाउस रेंट, बच्चों की शिक्षा सब्सिडी, ग्रेच्युटी, सुपरएन्नुएशन जैसे कई लाभ मिलेंगे।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
आवश्यक योग्यता:
- B.E./B.Tech (Computer Science / AI / Data Science / ML)
या - MCA / M.Sc. (Computer Science)
वांछनीय:
- M.Tech (AI/ML/Data Science)
- GenAI, Multi-Agent Systems जैसी प्रमाणित सर्टिफिकेशन
- LangChain, HuggingFace, TensorFlow, PyTorch, FastAPI आदि का अनुभव
आयु सीमा (01 फरवरी 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम: 23 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष
(जन्म 02.02.1996 से 01.02.2003 के बीच)
आईबीपीएस AI एप्लीकेशन डेवलपर भर्ती 2026 – परीक्षा पैटर्न (Online Exam Pattern)
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| Reasoning | 40 | 50 | 35 मिनट |
| Quantitative Aptitude | 40 | 50 | 35 मिनट |
| English Language | 40 | 50 | 35 मिनट |
| General Awareness | 40 | 50 | 15 मिनट |
| Professional Knowledge | 40 | 50 | 30 मिनट |
- कुल समय: 150 मिनट
- गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग
जॉब रोल क्या होगा?
- Generative AI और LLM आधारित सिस्टम विकसित करना
- Agentic AI मॉडल और Multi-Agent Framework बनाना
- NLP आधारित सर्च और Question-Answer सिस्टम बनाना
- Secure AI Deployment और Data Privacy का पालन करना
- IBPS के मिशन-क्रिटिकल सिस्टम को ऑटोमेट करना
यह पद उन उम्मीदवारों के लिए है जो AI Innovation और Banking Tech Transformation का हिस्सा बनना चाहते हैं।
अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
अगर आप AI, Machine Learning और Generative AI में एक्सपर्ट हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। आज ही आवेदन करें और अपने टेक करियर को नई ऊंचाई दें!


Federal Bank में निकली बंपर वैकेंसी 2026...
State Bank of India में 116 पदों पर बंपर...
CG Mandi UP-Nirikshak Recruitment 2026: ...



