Latest Hindi Banking jobs   »   BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025: 1250 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें योग्यता, आवेदन लिंक और परीक्षा तिथि

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025: बिहार में 1250 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

71st BPSC CCE Recruitment 2025: Notification Out

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार प्रशासनिक सेवा, राजस्व सेवा, वित्तीय सेवा सहित कई प्रतिष्ठित पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक, वित्तीय, राजस्व, सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। BPSC 71वीं CCE उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवा में करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सीधे राज्य सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में अधिकारी पद पर नियुक्त किया जाएगा।

BPSC 71वीं भर्ती 2025: मुख्य विशेषताएं

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नाम 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE)
पदों की संख्या 1250
आवेदन प्रारंभ तिथि 2 जून 2025
अंतिम तिथि 30 जून 2025
प्रारंभिक परीक्षा (संभावित) 30 अगस्त 2025
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025  आधिकारिक अधिसूचना

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। BPSC ने 71वीं CCE के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 1,250 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार BPSC 71वीं भर्ती 2025 के लिए वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 को समाप्त होगी। BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025 से संबंधित सभी विवरण नीचे दिए गए हैं।

आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होंगे और 30 जून 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शुल्क संरचना और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर लें। आवेदन केवल bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ही मान्य होंगे, इसलिए समय रहते सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025: 1250 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें योग्यता, आवेदन लिंक और परीक्षा तिथि | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025 में कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025 के तहत कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हैं?

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।

क्या BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025 के लिए परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है?

BPSC 71वीं CCE भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 30 अगस्त 2025 है। ।

क्या स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, केवल वे अभ्यर्थी जिनकी स्नातक डिग्री 30 जून 2025 तक पूरी हो चुकी हो, वे ही पात्र हैं

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: