Latest Hindi Banking jobs   »   Data Sufficiency Questions for IBPS Clerk...

Data Sufficiency Questions for IBPS Clerk Mains 2017 In Hindi

प्रिय पाठकों,

Mensuration Questions for IBPS Clerk Mains 2017
Quantitative Aptitude for IBPS Clerk Mains 2017

यदि आप बैंक या बीमा क्षेत्र में किसी नौकरी के इच्छुक हैं, तो Quantitative Aptitude एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है जिसकी आपको तैयारी करनी चाहिए. इसलिए, इन 15 प्रश्नों से आपको क्वांट अनुभाग के तीन महत्वपूर्ण विषयों का अभ्यास करने में मदद मिल सकती है.

Directions (1-5): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के बाद दो कथन A और B दिए गए हैं। आपको निर्धारित करना है कि कथन में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। सर्वश्रेष्ठ उत्तर के लिए आपने आंकड़ों और अपने गणितीय ज्ञान का प्रयोग कीजिए। 

उत्तर दीजिए(a) यदि कथन A अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है लेकिन कथन B प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है। 
उत्तर दीजिए(b) यदि कथन B अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है लेकिन कथन A प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
उत्तर दीजिए(c) यदि कथन A और B दोनों एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।  
उत्तर दीजिए(d) यदि या तो केवल कथन A  या केवल कथन B प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। 
उत्तर दीजिए(e)  यदि आप कथन  A और B दोनों से प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकते हैं, बल्कि आपको अधिक आंकड़ों की आवश्यकता है।  
Q1. त्रिभुज ABC  में कोण BAC 90° है। कोण ABC का माप कितना है? 
A. कोण ACB 35° है।
B. कोण CBA 55° है।
Q2. X, Y और Z तीन क्रमागत सम संख्याएं है (लेकिन आवश्यक नहीं कि क्रम समान हो)। इन संख्याओं का योग कितना है? 
A. X और Z के मध्य का अंतर 4 है। 
B. Y का एक तिहाई 14 है।
Q3. P, Q, R, S, T और U के समूह जिनका औसत वेतन 35,000 रु है, इसमें P का वेतन कितना है? 
A. Q और S का कुल वेतन 54000 रु है।
B. T और U का कुल वेतन 58000 रु है। 
Q4. एक बैंक में जमा की गई 6000 रु की राशि पर प्रतिवार्षिक ब्याज दर कितनी है? 
A. चार वर्षों के लिए साधारण ब्याज 3600 रु है। 
B. साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के मध्य का अंतर 894.0375 रु है। 
Q5. वह संख्या क्या है? 
A. जिस संख्या का 20% उस संख्या का 1/5 है। 
B.उस संख्या का  5/6  उस संख्या से 15 कम है।
Directions (6-10):  नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के बाद तीन कथन दिए गए हैं। आपको प्रश्नों और कथनों का अध्ययन करना है और निर्धारित करना है कि कौन सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है/हैं।   
Q6. एक हॉल का क्षेत्रफल क्या है? 
I. फर्श लगाने के लिए प्रति वर्ग मीटर साधन लागत 250 रु है।
II. हॉल में फर्श लगाने की श्रम लागत 3,500 रु है।
III. हॉल में फर्श लगाने की कुल लागत 14,500 रु है। 
(a) केवल I और II  
(b) केवल II और III  
(c) I, II और III सभी 
(d) तीन में कोई भी दो
(e) इनमें से कोई नहीं
Q7. दी गई छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
I. 52 रु की छूट के बाद उस वस्तु की बिक्री से अर्जित लाभ 252 रु है। 
II. यदि को छूट नहीं दी जाती तो अर्जित लाभ  80 रुपय होता।
III. यदि को छूट नहीं दी जाती तो अर्जित लाभ 40% होता। 
(a) केवल I और II  
(b) II और या तो केवल I या III  
(c) केवल I और III  
(d) I और या तो केवल II या III 
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. उस ट्रेन की चाल कितनी है?
I. जो ट्रेन एक सिग्नल पोल को 13 सेकेण्ड में पार करती है। 
II. जो ट्रेन एक 250 मी लम्बे प्लेटफोर्म को 27 सेकेण्ड में पार करती है। 
III. जो ट्रेन एक समान दिशा से आने वाली एक अन्य ट्रेन को  32 सेकेण्ड में पार करती है।  
(a) केवल I और II  
(b) केवल I और III  
(c) Iकेवल I और III  
(d) तीन में कोई भी दो
(e) इनमें से कोई नहीं
Q9.  राज्य ‘A’ की जनसंख्या कितनी है?
I. राज्य A की जनसंख्या में 15% वृद्धि होने के बाद यह 1.61 लाख हो जाती है। 
II. राज्य A और राज्य B की जनसंख्या का क्रमश: अनुपात 7 : 8 है 
III. राज्य B की जनसंख्या 1.6 लाख है। 
(a) केवल I  
(b) I केवल I और III  
(c) केवल I और II  
(d) या तो केवल I या II और III 
(e) I, II और III सभी 
Q10. एक निर्माण कार्य को 10 दिनों में पूरा करने के लिए कितने श्रमिकों की आवश्यकता होगी?
I. कार्य का 20%, 8 श्रमिकों द्वारा 8 दिनों में पूरा किया जा सकता है।  
II.  20 श्रमिक इस काम को 16 दिनों में कर सकते हैं।  
III. काम का 1/8 भाग 8 श्रमिकों द्वारा 5 दिनों में कर कर सकते हैं। 
(a) केवल I और II  
(b) केवल I और III  
(c) केवल I 
(d) केवल III  
(e) तीन में से कोई भी दो 
Directions (11-15):  नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में 3 कथन दिए गए हैं। आपको निर्धारित करना है कि कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है। 
Q11. X, Y और Z  को जीब विज्ञान में क्रमश: 45%, 50% और 60% अंक मिलते हैं। जीव विज्ञान में  W के अंक X के अंक से 12.5 अधिक है और Z से 4  कम है। सभी चार विद्यार्थियों के पृथक अंक ज्ञात कीजिए। 
A. विद्यार्थियों द्वारा जीवविज्ञान में प्राप्त कुल अंक  311.5 है।
B. W’ और X’ के जीवविज्ञान में कुल अंक 147.5.
C. Z  को 84 अंक मिलते हैं।  
(a) A और B एकसाथ 
(b) केवल C
(c) A और या तो B या C
(d) सभी एकसाथ 
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
Q12. किस समय एक ट्रेन लखनऊ से पटना पहुंचेगी?  
A. यह ट्रेन विपरीत दिशा से आने वाली एक 97.5 मी लम्बी ट्रेन को 9 सेकेण्ड में पार करती है। 
B. ट्रेन पटना से 11:15 बजे लखनऊ से निकलती है , जो 567 किमी की दूरी पर है। 
C. 97.50 मी लम्बी ट्रेन एक सिग्नल पोल को 5 सेकेण्ड में पार करती है।  
(a) केवल A
(b) B और C एकसाथ 
(c) A और C एकसाथ 
(d) सभी कथन एक साथ आवश्यक हैं 
(e) केवल  B
Q13. एक समबाहु त्रिभुज की ऊंचाई कितनी है?
A. इस त्रिभुज का परिमाप उस आयत के परिमाप के बराबर है जिसकी लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात  5 :3 है।
B. एक वर्ग का परिमाप ज्ञात है, जो त्रिभुज के परिमाप का दो गुना है।
C. इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात है।
(a) इनमें से कोई भी दो 
(b) इनमें से कोई भी 
(c) केवल C
(d) या तो B या C अकेले 
(e) A और या तो B या C
Q14. दो अंकों की एक संख्या का मान कितना है?
A. अंकों का योग 5 है। 
B. अंकों के वर्गों के मध्य का अंतर 15 है। 
C. इन अंकों का अंतर 3 है। 
(a) A और B एकसाथ पर्याप्त है  
(b) B और C एकसाथ पर्याप्त है  
(c) C और A एकसाथ पर्याप्त है  
(d) A और B, B और C या  C और A में से कोई एक युग्म पर्याप्त है 
(e) आंकड़े अपर्याप्त हैं   
Q15. एक नाव को शांत जल में बिंदु A से B की ओर जाने में 2 घंटे लगते हैं। इसकी धारा के प्रतिकूल चाल ज्ञात करने के लिए निम्न में से कौन सी जानकारी आवश्यक है?  
A. बिंदु A और B के मध्य की दूरी 
B. B से A की ओर धारा के अनुकूल जाने में लगा समय
C.  जल धारा की चाल  
(a) सभी आवश्यक हैं  
(b)  A और B, B और C या C और A में से कोई भी एक युग्म पर्याप्त है  
(c) केवल A और B
(d) केवल A और C

(e) इनमें से कोई नहीं





Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *