Latest Hindi Banking jobs   »   Data Sufficiency Questions for IBPS RRB...

Data Sufficiency Questions for IBPS RRB PO and Clerk Exam 2017 in hindi

प्रिय पाठकों,

Quantitative-Aptitude-Questions-for-IBPS-RRBs-PO-Exam-2017
मित्रों गणित में अभ्यास ही संख्यात्मक अभीयोग्यता में पूर्णता की कुंजी है, इसलिए अपने कौशल को बढायें और IBPS RRB PO and Clerk 2017.के लिए संख्यात्मक अभीयोग्यता के इन 15 प्रश्नों से खुद का परीक्षण करें.

Q1.  1820 रु में,  Y हिस्सा ज्ञात करने के लिए निम्न में से कौन सा/से कथन पर्याप्त/आवश्यक है?  
A.  X का हिस्सा Y और Z के संयुक्त हिस्से का 1.8 गुना है|
B. Y का हिस्सा X और Z के संयुक्त हिस्से का 3/11  है|
C. Z  का हिस्सा X और Y के संयुक्त हिस्से का  1/6 है|
(a) कथन A और B एक साथ पर्याप्त हैं
(b) कथन A और C एक साथ पर्याप्त हैं
(c) कथन B और C एकसाथ पर्याप्त हैं
(d) या तो कथन B अकेले या कथन   और C एकसाथ पर्याप्त है
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2.   2550 रु की एक राशि कन्हैया, वरुण और रजनीश के मध्य विभाजित की जानी है| वरुण का हिस्सा क्या होगा? 
A. कन्हैया का हिस्सा, वरुण के हिस्से का 1.5 गुना है|
B. रजनीश का हिस्सा, कन्हैया और वरुण दोनों के हिस्से का आधा है|   
C. कन्हैया का हिस्सा, वरुण के हिस्से से 340 रु अधिक है|
(a) या तो A और B एकसाथ या A और C एकसाथ पर्याप्त हैं|  
(b) केवल A और B एकसाथ पर्याप्त हैं
(c) केवल A और C एकसाथ पर्याप्त हैं
(d) सभी कथन आवश्यक हैं
(e) सब एकसाथ भी पर्याप्त नहीं है

Q3. सोमावार का तापमान ज्ञात करने के लिए निम्न में से कौन सी जानकारी पर्याप्त है?  
A. सोमवार, मंगलवार और बुधवार का औसत तापमान 38° C है|
B. मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार का औसत तापमान 43° C है|
C. मंगलवार और बृहस्पतिवार प्रत्येक का तापमान  45° C है|
(a) केवल A और B पर्याप्त है
(b) केवल B और C पर्याप्त है
(c) A और या तो  B या C पर्याप्त हैं
(d) C और या तो A या B पर्याप्त है
(e) सभी एक साथ पर्याप्त हैं

Q4. रवीना और शिवानी की आयु का अनुपात कितना है?  
A. 6  वर्ष पहले उनकी आयु का अनुपात 3 : 4 है 
B. 2 वर्ष बाद उनमें से छोटे की आयु बड़े की आयु का 85%  होगी 
C. उनकी आयु का योग उनमें से बड़े की आयु के दोगुने से 3 कम है|  
(a) केवल A और C
(b) इनमें से कोई भी दो
(c) केवल A और B
(d) सभी एक साथ आवश्यक हैं
(e) इनमें से कोई भी एक आवश्यक है

Q5. एक पुत्र और पिता की वर्तमान आयु के मध्य का अनुपात 1 : 3 है| पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए|  
A. माता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु के मध्य का अंतर 22 वर्ष है|
B. पिता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु के मध्य का अंतर 26 वर्ष है|
C. माता की वर्तमान आयु उसके पुत्र की वर्तमान आयु के तीन गुने से 4 वर्ष कम है|  
(a) केवल  A और C  एकसाथ
(b) या तो B अकेले या A और C एकसाथ
(c) इनमें से कोई भी दो
(d) सभी कथन आवश्यक हैं
(e) सभी जानकारियों का प्रययोग करके भी उत्तर नहीं दिया जा सकता है

Q6. P, Q और R  जीवविज्ञान में क्रमश:  45%, 50% और 60% अंक प्राप्त करते हैं|  जीवविज्ञान में T के अंक P से 10 अधिक और R के अंक से 20 कम है| चारों विद्यार्थियों के कुल अंक ज्ञात कीजिए|  
A. विद्यार्थियों के लिए लिए जीव विज्ञान में दिए गए कुल अंक 800 है|
B.   T और P के कुल अंक 190 है|
C. R को  120 अंक प्राप्त होते हैं|
(a) A और B  पर्याप्त है
(b) केवल C पर्याप्त है
(c) या तो Aऔर B एकसाथ या C अकेले पर्याप्त है
(d) सभी एक साथ आवश्यक हैं
(e)  A, B और C एकसाथ भी पर्याप्त नहीं हैं|

Q7.  7 वर्ष बाद रमेश और आनन्द की आयु का अनुपात कितना होगा?  
A. उनकी वर्तमान आयु के मध्य अनुपात 7 : 8 है 
B. 8 वर्ष बाद उनकी आयु के मध्य का अंतर 5 वर्ष होगा|
C. 4 वर्ष पहले उनकी आयु के मध्य का अनुपात 5 : 7 था|
(a) केवल B
(b) केवल C
(c) तीन में से कोई भी दो
(d) A, B और C  सभी आवश्यक हैं
(e) इनमें से कोई नहीं

Q8.  हाई स्कूल के कुल विद्यार्थियों में से कितने हिस्से ने रक्तदान शिविर में भाग लिया?  
A. लड़कों में से 1/3 ने शिविर में भाग लिया|
B. लड़कियों में से आधी संख्या ने शिविर में भाग लिया|   
C. दो प्रतिभागी समूहों के मध्य का अंतर शिविर में भाग लेने वाले लड़कों की संख्या का 40% है|
(a) A और B पर्याप्त हैं
(b) सभी कथन आवश्यक हैं
(c) सभी एक साथ भी पर्याप्त नहीं हैं
(d) कोई भी दो कथन पर्याप्त हैं
(e) A और B या B और C पर्याप्त हैं

Q9. तीन पेन्सिल, 4 रबड़ और 5 पेपरवेट का मूल्य  28 रु है| एक रबड़ का मूल्य कितना है? 
A. पेपरवेट का मूल्य पेन्सिल और रबड़ दोनों के मिलाकर मूल्य से  25 पैसे कम है   
B. 10 पेपरवेट और 8 रबड़ो का मूल्य 42.50 रु है|
C. एक पेन्सिल का क्रय मूल्य, एक रबड़ से 80% अधिक है|
(a) इनमें से कोई भी दो
(b) या तो B अकेले या A और C एकसाथ
(c) इनमें से कोई भी
(d) सभी कथन आवश्यक हैं
(e) इनमें से कोई नहीं


Q10. X, Y और Z जीवविज्ञान में क्रमशः 45%, 50% और 60% अंक प्राप्त करते हैं। W के जीवविज्ञान में अंक X के अंकों से 12.5 अधिक हैं और Z के अंक से 4 अंक कम हैं,  तो चारों विद्यार्थियों के अलग-अलग अंक बताएं? 
A.  विद्यार्थियों के लिए जीव विज्ञान में प्राप्त कुल अंक 311.5 हैं।
B. जीव विज्ञान में W और X के कुल अंक  147.5 हैं|
C. Z ने 84 अंक प्राप्त किये है|
(a) A और B मिलाकर  
(b) केवल C
(c) A और या तो B या C
(d) सभी एक साथ
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q11. 3 कुर्सियों, 4 मेजों और 5 बेंचों का मूल्य क्या है?  
A. एक कुर्सी और मेज के मूल्य का अनुपात 3 : 8 है|
B. एक बेच और एक मेज के मूल्य का अनुपात 5 : 3 है|
C. एक कुर्सी और दो मेजों का मूल्य 6000 रु है|
(a) A और B  एकसाथ पर्याप्त हैं
(b) B और C एकसाथ पर्याप्त हैं
(c) दोनों ही कथन पर्याप्त हैं
(d) सभी एक साथ पर्याप्त हैं
(e) सभी एक साथ भी पर्याप्त नहीं हैं

Q12. एक कम्पनी में दो प्रकार के कर्मचारी हैं- पर्यवेक्षक और लिपिक| कर्मचारियों का कुल मासिक वेतन  285000 रु है| कम्पनी में कर्मचारियों की कुल संख्या कितनी है?  
A. कम्पनी में पर्यवेक्षकों की संख्या का लिपिकों की संख्या से अनुपात 4 : 5 है|
B. सभी पर्यवेक्षकों का कुल मासिक वेतन, लिपिकों से 28% अधिक है|
C. 20% लिपिकों का मासिक वेतन 25000 रु है|
(a) केवल A और B एकसाथ
(b) केवल A और C एकसाथ
(c)केवल C
(d) सभी कथन आवश्यक हैं
(e) सभी जानकारियों का प्रयोग करके भी उत्तर नहीं दिया जा सकता

Q13.  दिसम्बर 1998 के अंत के बाद लाभ में मिलन का हिस्सा कितना है?
A. वह प्रवीन द्वारा निवेश किए जाने के 5 महीने बाद  35,000 रु निवेश करता है| 
B. प्रवीन ने फरवरी 1998 में 30,000 रु के निवेश से व्यापार आरम्भ किया था|   
C. प्रवीन को 4400 रु का लाभ अर्जित होता है|
(a) केवल C  पर्याप्त है
(b) सभी एक साथ आवश्यक हैं
(c) A और C  एकसाथ पर्याप्त है
(d) B और C एकसाथ पर्याप्त है
(e) वे सभी साथ मिलाकर भी पर्याप्त नहीं है

Q14. ऋत्विक, रोहित और धीरज कुछ राशि निवेश करते हैं और एक फोटोकॉपी मशीन खरीदते हैं|  वे आय को उनके निवेश के समानुपात में बाँट लेते हैं| आय में ऋत्विक का हिस्सा कितना है?  
A. किसी विशेष दिन कुल आय 1496 रु है|
B. रोहित को ऋत्विक से 102 रु अधिक और धीरज से 68 रु कम मिलते हैं|   
C. रोहित और धीरज की आय मिलाकर 1088 रु है|
(a) केवल A और C
(b) इनमें से कोई भी दो
(c) केवल A और B
(d) सभी एक साथ आवश्यक है
(e) इनमें से कोई भी एक


Q15. P, Q और R एकसाथ 42000 रु की राशि विभिन्न अवधियों के लिए 4:3:7 के अनुपात में निवेश करते हैं| एक वर्ष के अंत में उन्हें वैयक्तिक रूप से अर्जित लाभ राशि ज्ञात कीजिए|   
A. वे  1:2:1 के अनुपात की अवधि के लिए निवेश करते हैं 
B. R का लाभ, Q के लाभ से 5500 रु कम है
C. एक वर्ष के अंत में कुल लाभ राशि 8800 रु है|
(a) केवल A और B एकसाथ
(b) केवल A  और C एकसाथ
(c)  A और या तो B या C
(d) सभी कथन आवश्यक हैं
(e) सभी जानकारियों का प्रयोग करके भी उत्तर नहीं दिया जा सकता

Data Sufficiency Questions for IBPS RRB PO and Clerk Exam 2017 in hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
CRACK IBPS PO 2017



11000+ (RRB, Clerk, PO) Candidates were selected in IBPS PO 2016 from Career Power Classroom Programs.


9 out of every 10 candidates selected in IBPS PO last year opted for Adda247 Online Test Series.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *