Latest Hindi Banking jobs   »   Most Important Questions of Boat and...

Most Important Questions of Boat and Streams for SBI PO

Most Important Questions of Boat and Streams for SBI PO | Latest Hindi Banking jobs_2.1

Q1. एक नाव धारा के प्रतिकूल 30 कि.मी. और धारा के अनुकूल 44 कि.मी. यात्रा करने में 10 घंटे का समय लगाती है. 13 घंटो में वह धारा के प्रतिकूल 40 कि.मी. और धारा के अनुकूल 55 कि.मी. यात्रा कर सकती है. स्थिर पानी में नाव की गति ज्ञात कीजिये?:

(a) 3 कि.मी./घंटा
(b) 4 कि.मी./घंटा
(c) 8 कि.मी./घंटा
(d) 5 कि.मी./घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. एक नाव धारा के प्रतिकूल 24 कि.मी. और धारा के अनुकूल 28 कि.मी. यात्रा करने में 6 घंटे का समय लेती है. यह धारा के प्रतिकूल 30 कि.मी. और धारा के अनुकूल 21 कि.मी. यात्रा करने में 6 घंटे और 30 मिनट का समय लेती है. स्थिर पानी में नाव की गति ज्ञात कीजिये?
(a) 10 कि.मी./घंटा
(b) 4 कि.मी./घंटा
(c) 14 कि.मी./घंटा
(d) 6 कि.मी./घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. धारा की दिशा की लम्बवत्त दिशा में चलते हुए एक नाव की गति 25 कि.मी./घंटा है, धारा की गति कि.मी./घंटा. है. धारा के प्रतिकूल नाव की गति ज्ञात कीजिये?
(a) 25 कि.मी./घंटा
(b) 20 कि.मी./घंटा
(c) 15 कि.मी./घंटा
(d) 13 कि.मी./घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. 
एक पानी के जहाज में किनारे से 55 कि.मी. की दुरी पर एक रिसाव हो जाता है, जिससे 6 मिनट में 2 टन पानी अंदर आता है, 80 टन पानी जहाज को डुबाने के लिए पर्याप्त है, लेकिन एक पंप प्रतिघंटे 12 टन पानी को बहार फेकता है. उसको किनारे तक पहुँचने के लिए किस गति से जहाज को चलाना होगा? 
(a) 9.17 कि.मी./घंटा
(b) 0.97 कि.मी./घंटा
(c) 55 कि.मी./घंटा
(d) 5.5 कि.मी./घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. एक व्यक्ति स्थिर पानी में 48 मीटर/मिनट की गति से तैर सकता है. वह 200 मीटर धारा के प्रतिकूल तैरता है और 200 मीटर धारा के अनुकूल तैरता है. यदि दोनों दुरी तय करने में लिए गये समय के बीच का अंतर 10 मिनट है, तो धारा की गति ज्ञात कीजिये?
(a) 30 मी./मिनट
(b) 31 मी./मिनट
(c) 29 मी./मिनट
(d) 32 मी./मिनट
(e) इनमें से कोई नहीं
Q6. एक नाव B से A तक धारा के प्रतिकूल और A से B तक धारा के अनुकूल की दुरी तय करने में 3घंटे का समय लेती है. यदि स्थिर पानी में नाव की गति 9 कि.मी./घंटा है और धारा की गति 3 कि.मी./घंटा है,A से B तक की दुरी ज्ञात कीजिये? 
(a) 6 कि.मी.
(b) 4 कि.मी.
(c) 8 कि.मी.
(d) 12 कि.मी.
(e) इनमें से कोई नहीं
Q7. एक धारा की गति 2 कि.मी./घंटा है, एक आदमी धारा के प्रतिकूल 10 कि.मी. जाता है और 55 मिनट में वापस आता हैस्थिर पानी में आदमी की गति ज्ञात कीजिये?
(a) 20 कि.मी./घंटा
(b) 22 कि.मी./घंटा
(c) 24 कि.मी./घंटा
(d) 28 कि.मी./घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. एक नाव धारा के प्रतिकूल 15 कि.मी. की दुरी तय करने में 5 घंटे का समय लेती है. यदि धारा की गति स्थिर पानी में नाव की गति की एक चौथाई है, तो धारा के अनुकूल समान दुरी को तय करने में उसे कितना समय लगेगा?
(a) 1.8 घंटा
(b) 3 घंटा
(c) 4 घंटा
(d) 5 घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q9. एक मोटरबोट एक नदी में 14 कि.मी. जाती है और फिर 9 कि.मी. वापस आती है. इस पूरी यात्रा मे उसे 5 घंटे का समय लगता है. यदि स्थिर पानी में नाव की गति 5 कि.मी./घंटा है, तो धारा की गति ज्ञात कीजिये?
(a) 1 कि.मी./घंटा
(b) 1.5 कि.मी./घंटा
(c) 2 कि.मी./घंटा
(d) 3 कि.मी./घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q10. धारा की दिशा के लम्बवत्त दिशा में तैरते समय एक तैराक की गति 16 कि.मी./घंटा है, धारा की गति 3 कि.मी./घंटा है. तो धारा के प्रतिकूल तैराक की गति ज्ञात कीजिये? 
(a) 22
(b) 9.5
(c) 10
(d) 13
(e) इनमें से कोई नहीं
Q11. राहुल अपनी समान्य गति से धारा के अनुकूल 12 मील की दूरी तय करने में धारा के प्रतिकूल समान दुरी तय करने में लिए गये समय से 6 घंटे का कम समय लेता है. परन्तु यदि  वह अपनी तैराकी की गति को दोगुना कर लेता. तो उसे 24 मील की यात्रा में, धारा के अनुकूल 12 मील की दुरी तय करने में समान दुरी को धारा के प्रतिकुल तय करने से केवल एक घंटे का कम समय लगता है. धारा की गति ज्ञात कीजिये?(मील प्रति घंटा)   
(a) 7/3
(b) 4/3
(c) 5/3
(d) 8/3
(e) इनमें से कोई नहीं
Q12. P,Q,R और S एक समान धारा की गति वाली एक नदी पर स्थित तीन शहर है. Q शहर P और R के मध्य स्थित है. एक व्यक्ति 10 घंटे में P से Q तक तैर कर वापस आता है. वह P से R तक की दुरी तय करने में 4 घंटे का समय लेता है. स्थिर पानी में व्यक्ति की गति का धारा की गति से अनुपात ज्ञात कीजिये?   
(a) 5 : 3
(b) 3 : 5
(c) 2 : 5
(d) 1 : 2
(e) इनमें से कोई नहीं
Q13. 2 कि.मी./घंटा की गति वाली एक नदी में एक नाव धारा के प्रतिकूल 32 कि.मी. की दुरी तय करती है और धारा के अनुकूल वापस उसी बिंदु तक आती है. यदि स्थिर पानी में उसकी गति 6 कि.मी./घंटा है. तो कुल यात्रा का समय ज्ञात कीजिये?  
(a) 16 घंटा
(b) 12 घंटा
(c) 14 घंटा
(d) 15 घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q14. एक आदमी की स्थिर पानी में गति 10 कि.मी./घंटा है. यदि धारा की गति 3 कि.मी./घंटा है, तो धारा के प्रतिकूल आदमी की गति ज्ञात कीजिये?
(a) 7 कि.मी./घंटा
(b) 8.5 कि.मी./घंटा
(c) 9 कि.मी./घंटा
(d) 9.5 कि.मी./घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. एक आदमी स्थिर पानी में 5 कि.मी./घंटा की गति से तैरता है. यदि नदी की गति 1 कि.मी./घंटा है, तो उसे एक स्थान तक जाने और वापस आने में 75 मिनट का समय लगता है. स्थान की दुरी ज्ञात कीजिये?
(a) 2.5 कि.मी.
(b) 3 कि.मी.
(c) 4 कि.मी.
(d) 5 कि.मी.

(e) इनमें से कोई नहीं


उत्तर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


Share your RBI Assistant Success Story @Contact@bankersadda.com
CRACK SBI PO 2017



More than 250 Candidates were selected in SBI PO 2016 from Career Power Classroom Programs.


9 out of every 10 candidates selected in SBI PO last year opted for Adda247 Online Test Series.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *